Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Bareli News: बक्सा' और 'चूड़ियां' बनीं सबूत, पति को फंसाने के लिए रची गई ऐसी साजिश की खुद ही पहुंच गई जेल,जानें मामला

Bareli: बरेली में एक महिला ने अपने पति को फंसाने के लिए एक तमंचे के साथ वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Bareli News: बक्सा' और 'चूड़ियां' बनीं सबूत, पति को फंसाने के लिए रची गई ऐसी साजिश की खुद ही पहुंच गई जेल,जानें  मामला

पति-पत्नी का रिश्ता बेहद पवित्र होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बरेली से ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने पति को फंसाने के लिए साजिश रच डाली। हालांकि, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, एक महिला की अपने पति से अनबन थी। वह बीते कई सालों से मायके में रह रही थी,उसने पति को सबक सिखाने के लिए प्लॉट रचा। जहां एक बक्से में तमंचा रखकर वीडियो शूटकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में महिला का चेहरा नहीं जा रहा है, हालांकि चूड़ी और कुर्ती दिखाई दे रही है। पुलिस ने जैसे मामले की तफ्तीश की तो पता लगा वीडियो निशा नामक युवती का है,वहीं जब हथियार के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह तमंचा उसके पति का का है। 

ये भी पढ़ें-

भाई संग चली पति को फंसाने की चाल

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बरेली स्थित शिवगंज क्षेत्र के तीलियापुर गांव का है। यहां की रहने वाली निशा की शादी कुछ साल पहले फैजान से हुई थी। दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। जिसके बाद लगभग 3 साल से आरोपी महिला मायके में रह रही थी। पुलिस ने जब निशा की घर की तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। पहले तो वह हथियार पति का बताकर पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पति को फंसाने की बात कबूली और बताया कि उसने तमंचा अपने भाई से मंगवाया था और उसे बक्से में रखकर वीडियो शूट किया था। वह चाहती थी कि उसका पति जेल जला जाए। फिलहाल निशा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसके भाई की तलाश कर रही है। 

वीडियो के जरिए पुलिस ने पकड़ा

पति को फंसाने के लिए महिला ने फुलप्रूफ प्लान बनाया था लेकिन उसकी चूड़ियों और कुर्ती ने महिला को फंसा दिया। वायरल हो रहे वीडियो में महिला का चेहरा भले न दिख रहा हो लेकिन उसकी हाथ की चूड़ियां और कुर्ती नजर आ रही थी। बस यही से पुलिस का शक गहरा रहा गया और आरोपी महिला की पोल खुल गई। फिलहाल पुलिस का कहना है, महिला ने अपने भाई से तमंचा मंगवाया था। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।