Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

RSS प्रमुख Mohan Bhagwat के भारत हिंदु राष्ट्र बयान पर Swami Prasad Maurya के विवादित बोल, कही बड़ी बात!

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बात पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत न हिन्दू राष्ट्र है, न हिन्दू राष्ट्र था और न ही हिन्दू राष्ट्र होगा

RSS प्रमुख Mohan Bhagwat के भारत हिंदु राष्ट्र बयान पर Swami Prasad Maurya के विवादित बोल, कही बड़ी बात!

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बीते दिन हिंदुओं को एकजुट होने क आह्वन दिया था। मतभेत भुलाकर एकता पर जोर दिया था। वहीं, संघ की तुलना किसी और संगठन से करने से भी इनकार कर दिया। इसी के साथ ही उन्होंने भारत को एक हिंदु राष्ट्र कहा था, जोकि कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बात पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत न हिन्दू राष्ट्र है, न हिन्दू राष्ट्र था और न ही हिन्दू राष्ट्र होगा। क्या है पूरा मामला, आपको विस्तार में बताते हैं...

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने क्या कहा था

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को पांच दिवसीय दौरे पर राजस्थान के बारां पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने कृषि उपज मंडी में हिंदू समाज को एकता का संदेश दिया था। इस दौरान उनकी बातों का सार था कि भाषा, जाति और प्रांत के भेदभाव को मिटाना होगा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के शब्दों में कहें, तो उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को सुरक्षा के लिए एकजुट होना जरूरी है। राज्य के प्रति कर्तव्य और लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा ‘समाज सिर्फ मेरे और मेरे परिवार से नहीं बनता, बल्कि हमें समाज के प्रति सर्वांगीण चिंता के जरिए अपने जीवन में ईश्वर को प्राप्त करना है।'

ये भी पढ़ें सरसंघचालक के दौरे का तीसरा दिन, जिनका देश कमजोर होता है, उन प्रवासियो को विदेश से निकाला जाता है: मोहन भागवत

वहीं, संघ पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि संघ जैसा कोई संघठन नहीं है। उन्होंने कहा, 'संघ के कार्य की तुलना में दुनिया में कोई संगठन नहीं है। संघ की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। संघ से संस्कार समूह नेता में, समूह नेता से स्वयंसेवक में और स्वयंसेवक से परिवार में जाते हैं। परिवार से समाज का निर्माण होता है। संघ में व्यक्ति के विकास की यही पद्धति अपनाई जाती है।'

भारत एक हिंदु राष्ट्र : मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। मोहन भागवत ने कहा, 'भारत एक हिंदू राष्ट्र है। हम लोग प्राचीन काल से यहां रह रहे हैं, हालांकि हिंदू नाम बाद में आया। यहां रहने वाले भारत के सभी संप्रदायों के लिए हिंदू शब्द का इस्तेमाल किया जाता था। हिंदू सभी को अपना मानते हैं और सभी को स्वीकार करते हैं। हिंदू कहता है कि हम सही हैं और आप भी अपनी जगह सही हैं। एक दूसरे से लगातार संवाद करते हुए सद्भावना से रहें।'

स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार

अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बात पर पलटवार करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि "भारत" न हिन्दू राष्ट्र है, न हिन्दू राष्ट्र था और न ही हिन्दू राष्ट्र होगा। जब R.S.S. प्रमुख मोहन भागवत जी इस बात को स्वयं स्वीकार करते हैं कि हिन्दू शब्द बाद में आया, तो भारत हिन्दू राष्ट्र था, अपने आप असत्य व तथ्यहीन हो जाता है। सच तो यही है कि हमारा भारत धर्म-निर्पेक्ष,पंथ निर्पेक्ष, लोकतन्त्रात्मक व समाजवादी विचारधारा का देश है जहां विभिन्न धर्म पंथ, सम्प्रदाय, के लोग रहते हैं, जो भारत सबका है, वह किसी एक का कैसे हो सकता है। हिन्दू राष्ट्र की राग अलापने वाले लोग संविधान विरोधी व राष्ट्रविरोधी हैं ऐसे लोगों से सबको सावधान रहने की आवश्यकता है।