Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Kanpur News: बूढ़े से जवान का झांसा देने वाले दंपति पर शिकंजा, एक आरोपी का सरेंडर, बोला- 'मैं बेकसूर हूं'

कानपुर में एक दंपति ने "रिवाइवल वर्ल्ड" नामक थेरेपी सेंटर खोलकर 35 करोड़ रुपये की ठगी की। उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेकर लोगों को झांसा दिया। अब आरोपी राजेश दुबे ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

Kanpur News: बूढ़े से जवान का झांसा देने वाले दंपति पर शिकंजा, एक आरोपी का सरेंडर, बोला- 'मैं बेकसूर हूं'

इन दिनों कानपुर के बंटी बबली दुनिया भर में छाए हुए हैं। जहां इजरायल की ऑक्सीजन थेरेपी मशीन से बूढ़े से जवान करने का झांसा देकर एक दंपति ने लगभग 1 हजार लोगों को 35 करोड़ का चूना लगाया। जब तक लोगों को ठगी के एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं बताया जा रहा हौ आरोपी राजेश दुबे ने सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी का कहना है उसके खाते से मात्र 76 लख रुपए का लेनदेन हुआ है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur में 'बंटी-बबली' का धोखा, बूढ़े से जवान बनाने का झांसा देकर ठगे करोड़ों, पढ़ें एक क्लिक में

एक थेरेपी के लिए छह हजार रुपए 

जानकारी के अनुसार पूरा मामला कानपुर के किदवई नगर का है। जहां एक दंपति ने रिवाइवल वर्ल्ड नाम का थेरेपी सेंटर खोला था। पीड़ितों का आरोप है कि दंपत्ति ने उन्हें ऑक्सीजन थेरेपी की मदद से बूढ़े से जवान होने का साझा दिया था। थेरेपी के नाम पर पीड़ितों  से लगभग करोड़ रुपए लिये गये। आरोपी एक थेरेपी सेशन के लिए लगभग छह हजार रुपए चार्ज करते थे। 

PM मोदी के नाम से लोगों को फंसाया 

आरोपी दंपति इतने शातिर थे कि उन्होंने लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए बॉलीवुड हसीनाओं के साथ पीएम मोदी का भी नाम लिया और कहा कि वे  जवान रहने के लिए इस 25 करोड़ की इजरायली मशीन से ऑक्सीजन थेरेपी लेते हैं। जिससे वह उम्र से छोटे और ऊर्जावान दिखते हैं। ऐसे ही बातें कर उन्होंने लगभग 1000 लोगों को अपना शिकार बनाया और धीरे-धीरे कई महीनों में जवान होने की बात कही लेकिन जब लोगों को कोई रिजल्ट नहीं नजर आया तो वह थेरेपी सेंटर गए जो बंद मिला। इसके बाद लोगों को अपने साथ हुई जालसाजी का एहसास हुआ।

राजेश दुबे आरोपों को बताया गलत 

मामला बढ़ता देख पुलिस ने एसआईटी ने राजीव दुबे से संपर्क साधा था। ‌ इसके बाद उसने पुलिस में सरेंडर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि राजीव दुबे से पूछताछ की जा रही है अभी तक उसके बैंक अकाउंट से 76 लाख रुपए के ट्रांसेक्शन होने का पता चला है। वहीं,आरोपी का कहना है उसे पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। वह केवल अपनी पत्नी के साथ थेरेपी सेंटर‌ चलता था। जहां तक बात 35 करोड़ की ठगी की है तो उसकी खाते से लगभग 76 लाख के ट्रांसेक्शन हुए हैं। साथ ही उसका वीजा भी डेढ़ साल पहले एक्सपायर हो चुका है तो वह विदेश कैसे जा सकता है।