Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Deepika Padukone ने 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर इवेंट में आने से किया मना, रणवीर सिंह ने दी सफाई, बताया सच

Deepika Padukone Skips Singham Again trailer Event: अरोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर सोमवार (7 अक्टूबर) को मुंबई में एक शानदार इवेंट में जारी किया गया। इस इवेंट में फिल्म से जुड़े हर सितारे दिखाई दिए। हालांकि दीपिका पादुकोण इस इवेंट में शामिल नहीं हुईं। अब दीपिका के इवेंट में शामिल नहीं होने पर उनके पति  रणवीर सिंह ने सफाई दी है।

Deepika Padukone ने 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर इवेंट में आने से किया मना, रणवीर सिंह ने दी सफाई, बताया सच

Singham Again Event: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) मुंबई में फिल्म 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं हुईं। इस इवेंट में उनके पति रणवीर सिंह हुए। सितारों से सजे इस भव्य इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक वीडियो में रणवीर उन पैपराजियों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं । वह पोज देते हुए वे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।  इवेंट के दौरान रणवीर ने कहा कि यह फिल्म उनकी न्यू बॉर्न बेबी की पहली फिल्म है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका गर्भवती थीं।

रणवीर ने कहा- दीपिका इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि वह बच्चे के साथ हैं। मेरी ड्यूटी रात में है (हंसते हुए)। फिल्म में बहुत सारे सितारे हैं और मैं यह कहना चाहूंगा कि यह मेरे बच्चे, बेबी सिंबा का डेब्यू है, क्योंकि दीपिका सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान गर्भवती थीं।

आगे रणवीर ने दीपिका की तरफ से फैंस को दीवाली और दशहरा की बधाई दी। रणवीर ने कहा- लेडी सिंघम (दीपिका) सिम्बा और बेबी सिम्बा की ओर से आप सभी को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं। ट्रेलर का आनंद लें और अपने परिवारों के साथ दिवाली मनाएं। हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। 

Singham Again Trailer OUt: अजय देवगन बने 'राम', करीना बनीं 'सीता', दीपिका-रणवीर के डायलॉग्स पर खूब बजेंगी सीटियां 

हाल ही में कपल ने बेटी का किया स्वागत
आपको याद दिला दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे के  रूप में अपनी बच्ची का स्वागत किया। दीपिका ने अप्रैल 2024 में 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू कर दी थी। 29 फरवरी को कपल ने घोषणा की थी कि वे अपनी शादी के छह साल बाद एक बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। कपल अब 10 साल से अधिक  से साथ है। साल 2018 में शादी करने से पहले दोनों ने सात साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

Bigg Boss 18: सलमान खान के पास पहुंचे अनिरुद्धाचार्य, तो वायरल हो गया पुराना वीडियो, यूजर्स ने जमकर सुना दी खरी-खोटी! 

शानदार है फिल्म का ट्रेलर
'सिंघम अगेन' फिल्म में दीपिका शक्ति शेट्टी के रूप में नजर आएंगी, जो 'कॉप यूनिवर्स' की पहली महिला हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रणवीर सिम्बा के रूप में अपनी भूमिका को फिर से दोहराएंगे, जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का आज शानदार ट्रेलर जारी हो चुका है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है।