Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

दिल्ली में यहां के भटूरे विराट कोहली को हैं बेहद पसंद, पता जानकर खुद को रोक नहीं पाओगे!

Virat Kohli: छोले भटूरे किसे नहीं पसंद है।जो लोग डाइट करते हैं वे भी अपनी चीट डे के दिन छोले भटूरे खाना पसंद करते हैं हर कोई अपने संडे को खास बनाने के लिए छोले भटूरे का स्वाद चखता है

दिल्ली में यहां के भटूरे विराट कोहली को हैं बेहद पसंद, पता जानकर खुद को रोक नहीं पाओगे!
Image Credit: Instagram

Virat Kohli: छोले भटूरे किसे नहीं पसंद है।जो लोग डाइट करते हैं वे भी अपनी चीट डे के दिन छोले भटूरे खाना पसंद करते हैं हर कोई अपने संडे को खास बनाने के लिए छोले भटूरे का स्वाद चखता हैछोले भटूरे का नाम सुनते ही आपके भी मुंह में पानी आ जाता है ना.....आज हम आपको बताएंगे दिल्ली के वह फेमस छोले भटूरे जिसके दीवाने विराट कोहली भी हैं।

दिल्ली के इस जगह से विराट कोहली खाते हैं छोले भटूरे

दिल्ली के तिलक नगर में एक दुकान है जिसका नाम राम छोले भटूरे है, जो 28 सालों से चल रही है यहां के छोले भटूरे काफी प्रसिद्ध हैं।कोहली राम के छोले भटूरे के दीवानें हैं वीडियो में विराट ने बताया था कि दुकान में जाकर खाने का मजा अलग होता है, उन्होंने यह भी बताया कि गरम भटूरे का स्वाद अद्भुत होता है।घर लेकर आने से मजा उतना नहीं रहता है इसके अलावा छोले भटूरे के साथ-साथ नमकीन लस्सी, प्याज, अचार, हरी मिर्च और चटनी  भी मिलती है।अगर हम छोले भटूरे की कीमत की बात करें, तो आपको इसकी एक प्लेट 100 रुपये में मिलेगी।

 कितने बजे खुलती है दुकान

उनकी दुकान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहती है। यह दुकान जेल रोड पर स्थित है, निकटतम मेट्रो स्टेशन तिलक नगर है।