Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी की बारात में बॉलीवुड स्टार्स ने लगाए ठुमके

Anant Radhika Wedding: अनन्या पांडे, करण जौहर, सारा अली खान और वरुण धवन सहित कई जानें-मानें चेहरों ने अनंत अंबानी की बारात में जमकर डांस किया। सभी सेलेब्स अनंत अंबानी-राधिका की शादी में एक साथ एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी की बारात में बॉलीवुड स्टार्स ने लगाए ठुमके
Anant Radhika Wedding

Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। स्टार्स ने जमकर किया डांस शादी से पहले धूमधाम से अनंत अंबानी की बारात निकली। इस ग्रैंड वेडिंग में दुनिया भर से जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस बीच सोशल मीडिया पर इस शाही शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

अनंत अंबानी की बारात में बॉलीवुड स्टार्स ने लगाए ठुमके

अनंत अंबानी की बारात के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन वीडियो में बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा सहित कई सितारों को अंबानी फैमिली के साथ झूमते-नाचते देखा जा सकता है। वहीं, दूल्हा बने अनंत भी अपनी बारात में झूम रहे हैं।

ये भी पढ़े अनंत-राधिका की शादी में खूब थिरकीं माधुरी दीक्षित, 'चोली के पीछे क्या' गाने पर 31 साल बाद लगाए ठुमके, देखें वीडियो

अनिल कपूर-रणवीर सिंह ने किया बेहतरीन डांस

अनंत और राधिका की बारात के वायरल हो रहे एक वीडियो में, रणवीर सिंह और अनिल कपूर को बारात में ‘गल्ला गुड़िया’ गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। रणवीर सिंह और अनिल कपूर का लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अनंत और मुकेश अंबानी भी स्टार्स के साथ दिखाई दे रहे हैं

ये पॉपुलर स्टार्स भी आए लाइमलाइट में

अनन्या पांडे, करण जौहर, सारा अली खान और वरुण धवन सहित कई जानें-मानें चेहरों ने जमकर डांस किया। सभी सेलेब्स अनंत अंबानी-राधिका की शादी में एक साथ एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।