Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

क्यों टूटा 'माफिया मुंडीर'? हनी सिंह बोले बादशाह अपने डर के चलते नहीं रह सके साथ!

रैपर ने कहा कि माफिया मुंडीर के शुरुआती दिनों में केवल वह और हनी ही थे। उसके बाद साल 2009 में दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी, क्योंकि बादशाह उस दौरान नौकरी करते थे और वह डरे हुए थे, जबकि हनी अपने करियर पर ध्यान दे रहे थे।

क्यों टूटा 'माफिया मुंडीर'? हनी सिंह बोले बादशाह अपने डर के चलते नहीं रह सके साथ!
Mundir Mafia

भारत के दो बड़े सिंगर हनी सिंह और बादशाह दोनों ही किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक समय पर दोनों जिगरी दोस्त हुआ करते थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिससे दोनों अलग हो गए। सालों बाद अब एक बार फिर से वो किस्सा सुर्खियों में आ गया है, जिसकी वजह से बादशाह और हनी सिंह दोनों अलग हो गए हैं और शायद एक नामचीन बैंड जो दुनिया पर राज कर सकता था, वो बनते-बनते रह गया।

माफिया मुंडीर बन सकता था सबसे बड़ा बैंड!

इन दिनों हम विदेशी कई ग्रुप्स की बात करते हैं, जो दुनिया पर राज कर रहे हैं। देश के दो बड़े रैपर बादशाह और हनी सिंह ने मिलकर एक बैंड बनाया था, जिसका नाम माफिया मुंडीर था। लेकिन ये ग्रुप साल 2012 में अलग हो गया। ये बैंड क्यों अलग हुआ, हाल ही में रैपर हनी सिंह ने इस पर खुलकर बात की।

ये भी पढ़ें रीना रॉय की तरह हूबहू दिखती है बेटी, लुक में नहीं कर पाएंगे फर्क, देख चकरा जाएगा सिर

एक पॉडकास्ट में रैपर ने कहा कि माफिया मुंडीर के शुरुआती दिनों में केवल वह और हनी ही थे। उसके बाद साल 2009 में दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी, क्योंकि बादशाह उस दौरान नौकरी करते थे और वह डरे हुए थे, जबकि हनी अपने करियर पर ध्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने हनी को कॉल करने की कोशिश की लेकिन वह रडार से गायब हो गए और उनकी कॉलें बंद हो गई थीं। उन्होंने कहा कि जब तक वे माफिया मुंडीर में थे, तब तक दोनों कभी नहीं मिले, अगर वे मिलते तो चीजें अलग मोड़ ले सकती थीं।

जब साल 2011 में आया था बैंड का गाना

रैपर हनी सिंह ने आगे बातचीत में बैंड के गाने को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि उन दोनों ने मिलकर ऐसे गाने बनाए जो कभी रिलीज नहीं हुए, क्योंकि हनी अपने अकेले के करियर पर ध्यान दे रहे थे। यहां तक कि बादशाह के माता पिता भी उनके करियर को लेकर काफी परेशान थे। वो साल 2006 से बैंड के साथ जुड़े हुए थे और आखिरकार 2011 में हनी सिंह के साथ उनका पहला गाना गेट अप जवानी आया, जोकि काफी पॉपुलर रहा था।

ये भी पढे़ं बादशाह और हनी सिंह के बीच की दुश्मनी हुई खत्म! रैपर बादशाह ने कहा वो हनी सिंह थे.....

हनी सिंह ने किया था कॉन्ट्रैक्ट

रैपर ने कॉन्टैक्ट को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वो पांच साल उनके लिए बहुत मुश्किल थे और इस दौरान उन्होंने खुद को काफी बदल दिया था। हनी सिंह ने कहा कि हनी को उनके गानों पर भी विचार करना चाहिए था। बैंड के अन्य सदस्यों ने भी म्यूजिक के लिए सब कुछ छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि एक तरफ हनी ने उन्हें अपना भाई कहा और दूसरी तरफ उनके स्ट्रगल को स्वीकार करने में असफल रहे. उन्होंने खुलासा किया कि हनी ने उनसे ब्लैंक पेपर पर साइन भी करवाए थे और उन्हें इस चीज को लेकर काफी हैरानी है कि उन्होंने उन कॉन्ट्रैक्ट का क्या किया।