Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

सोने के तारों से बना राधिका अंबानी का लहंगा, कीमत जानकर उड़ जाएंगें होश

Radhika Ambani's Wedding Lehenga: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को संपन्न हुई। राधिका ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसमें सोने के तारों से कढ़ाई थी।

 

सोने के तारों से बना राधिका अंबानी का लहंगा, कीमत जानकर उड़ जाएंगें होश

Radhika Ambani's Wedding Lehenga: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी बेहद ही शाही अंदाज में हुई। राधिका ने अपनी शादी में लाल रंग का बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहना था। जिसमें वो एकदम शाही दुल्हन लग रहीं थीं।

असली सोने के तारों से हुई लहंगे की कढ़ाई

राधिका अंबानी का लहंगा बेहद ही खूबसूरत था। लाल लहंगे में राधिका एकदम खूबसूरत दुल्हन नजर आईं। राधिका के रॉयल लगने के पीछे की एक और वजह है। ये वजह है उनके लहंगे में की गई सुनहरी कढ़ाई थी। हाई नेक और फुल स्लीव्स के ब्लाउज पर असली सोने के तारों से पारंपरिक कारचोबी एम्ब्रॉइडरी हुई थी। इसकी कारीगरी 19 वीं सदी के गुजरात में मशहूर स्टिच से प्रेरित थी।

लाल लहंगे के साथ सुनहरी चोली में क्या है खास

राधिका अंबानी ने लाल लहंगे के साथ सुनहरी चोली पहनी थी, जो कि काफी एलिगेंट और गॉरजस थी। पीछे से ये बैकलेस थी जो दिखने में काफी स्टाइलिश थी। लहंगे की चोली को बैकलेस रखते हुए दोनों साइड को सेम फैब्रिक से तैयार तीन पट्टियों से जोड़ा गया था। इस पर भी गोल्ड वर्क किया गया था।

राधिका ने पहने करोड़ो के गहने

राधिका अंबानी ने गले में कुंदन के बेस और पोल्की से सजा चोकर नेकलेस पहना था। इसके साथ उन्होंने डायमंड एंड एम्रल्ड से तैयार किया गया बेहद महंगा हार भी डाला था। ये लॉन्ग नेकपीस उनकी बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट ने भी अपनी शादी में पहना था। बता दें कि राधिका के हाथों में हीरे की चूड़ियां और कंगन थे। वहीं उनके कान में सेट से मैच करते डैंगलर्स दिखाई दिए।