Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

शादी या निकाह के बीच फंसा सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिश्ता, जानिए कैसे होगा नये रिश्तों का मिलन

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Wedding:सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों ही आज एक नये रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। दोनों अलग- अलग धर्मों से ताल्लुख रखते हैं। जिसके बाद लोगों के मन में ये सवाल उठ रहें हैं कि दोनों किस धर्म के मुताबिक शादी करेंगें। सोनाक्षी हिंदू धर्म के मुताबिक सात फेरे लेंगी या फिर निकाह पढ़कर जहीर इकबाल की हो जायेंगी।

शादी या निकाह के बीच फंसा सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिश्ता, जानिए कैसे होगा नये रिश्तों का मिलन

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Wedding:सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज से एक नये रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। 7 साल पहले शुरू हुआ दोस्ती का रिश्ता अब पति- पत्नी के रिश्ते में बदलने जा रहा है। शादी से पहले सोनाक्षी के घर में पूजा रखी गई। जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ। आपको बता दें की सोनाक्षी और जहीर दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुख रखते हैं। इसलिए बड़ा सवाल ये भी उठ रहा है की सोनाक्षी हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों के साथ शादी करेंगी या फिर मुस्लिम रिवाज के मुताबिक निकाह करेंगी।

शादी या निकाह!

सोनाक्षी और जहीर दोनों ने ये फैसला लिया है की न तो शादी हिन्दू धर्म के मुताबिक होगी और न तो मुस्लिम रिवाजों के मुताबिक। सोनाक्षी और जहीर दोनों ही रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।

शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी

सोनाक्षी और जहीर दोनों ही आज एक दूसरे से नये रिश्ते में बंधने जा रहे है। शादी के बाद शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। जहां कई बड़े सितारे मौजूद रहेंगे।