Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

सोनाक्षी सिन्हा ने दो साल पहले ही कर ली थी चुपके से सगाई, अंगूठी वाली तस्वीर का सामने आया सच!

Sonakshi Sinha Engagement: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन क्या आपको पता है की सोनाक्षी ने 2 साल पहले ही चोरी चुपके सगाई कर ली थी। जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने दो साल पहले ही कर ली थी चुपके से सगाई, अंगूठी वाली तस्वीर का सामने आया सच!

Sonakshi Sinha Engagement: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की चर्चा हर तरफ हो रही हैं, 23 जून को दोनों कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की और उसके बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की। लेकिन क्या आपको पता है की सोनाक्षी ने दो साल पहले ही चोरी चुपके से सगाई कर ली थी। जिसकी भनक मीडिया तक को नहीं लगी। अब सोनाक्षी की सगाई वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

2 साल पहले ही सोनाक्षी ने की थी सगाई

सोनाक्षी सिन्हा ने 9 मई 2022 को किसी का हाथ थामे हुए तीन फोटो शेयर की थी। वो उंगली में रिंग फ्लॉन्ट कर रही थीं। ये भी कहा था कि उनके लिए बड़ा दिन है। वाकई में उनके लिए वो खास दिन ही था, क्योंकि दोनों ने सगाई जो कर ली थी। अब दोनों की पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी रिंग वाली तस्वीर

सोनाक्षी सिन्हा ने 9 मई 2022 को अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर  शेयर की थी। इसमें उनकी उंगली में डायमंड रिंग साफ देखी जा सकती है। उन्होंने किसी का हाथ थामे हुए कैप्शन में लिखा था, 'मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है!!!! मेरा सबसे बड़ा सपना सच हो रहा है... और मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती। यकीन नहीं हो रहा कि ये इतना आसान था!'