Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Sonakshi-Zaheer's Wedding: सोनाक्षी या जहीर कौन है ज्यादा रईस, नेटवर्थ जानकर हैरान रह जायेंगे आप!

Sonakshi-Zaheer's Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून यानी की आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। सोशल मीडिया से लेकर सभी जगह दोनों की शादी की चर्चा है। लेकिन क्या आपको पता है की सोनाक्षी या जहीर इकबाल में कौन ज्यादा रईस है। और किसकी नेटवर्थ सबसे ज्यादा है। अगर नहीं, तो ये खबर आप जरूर पढ़िये।

Sonakshi-Zaheer's Wedding: सोनाक्षी या जहीर कौन है ज्यादा रईस, नेटवर्थ जानकर हैरान रह जायेंगे आप!

Sonakshi-Zaheer's Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ हैं। आज दोनों एक दूसरें से शादी के बंधन में बंध जायेंगे। सोनाक्षी के घर ‘रामायण’ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सोनाक्षी के जीवनसाथी बनने जा रहे जहीर इकबाल भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। साल 2022 में जहीर सोनाक्षी के साथ फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं जहीर इकबाल के करियर और नेटवर्थ के बारे में।

जहीर इकबाल का करियर

जहीर इकबाल पेशे से एक्टर और मॉडल हैं। जहीर इकबाल ने साल 2019 में 'नोटबुक' से अपने करियर की शुरुआत की। वहीं साल 2022 में जहीर सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के साथ फिल्म 'डबल एक्स एल' में भी नजर आए। आपको बता दें की जहीर इकबाल लोकप्रियता के मामले में सोनाक्षी से काफी पीछे हैं।

सोनाक्षी और जहीर की नेटवर्थ

नेटवर्थ की बात करें तो साल 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा की कुल नेटवर्थ करीब 85 करोड़ रुपये है। वहीं, अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहीर इकबाल विज्ञापन, मॉडलिंग और फिल्मों से करीब एक सो दो करोड़ रुपये कमाते हैं। संपत्ति के मामले में सोनाक्षी सिन्हा अपने होने वाले हमसफर से आगे हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की उम्र में भी अंतर हैं। अभिनेत्री 37 वर्ष की हैं। वहीं, जहीर 35 साल के हैं।