Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Sushant Singh Rajput’s death anniversary: बहन श्वेता का फिर छलका दर्द, भाई की 4वीं पुण्यतिथि पर बोली 'मैं हार गई हूं'

वो आज का ही दिन था, जब सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 14 जून 2020, आज से 4 साल पहले सुशांत सिंह के साथ क्या हुआ? आज तक इस बात का कोई पुख्ता खुलासा नहीं हो सका है। उनकी बहन श्वेता सिंह समय-समय पर फैंस को सुशांत सिंह राजपूत के साथ इंसाफ नहीं हुआ, इसको लेकर अलख जगाती रहती हैं। आज एक बार फिर से उनका दर्द छलका है। 

Sushant Singh Rajput’s death anniversary: बहन श्वेता का फिर छलका दर्द, भाई की 4वीं पुण्यतिथि पर बोली 'मैं हार गई हूं'
Sushant Singh Rajput

वो आज का ही दिन था, जब सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 14 जून 2020, आज से 4 साल पहले सुशांत सिंह के साथ क्या हुआ? आज तक इस बात का कोई पुख्ता खुलासा नहीं हो सका है। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति समय-समय पर फैंस को सुशांत सिंह राजपूत के साथ इंसाफ नहीं हुआ, इसको लेकर अलख जगाती रहती हैं। आज एक बार फिर से उनका दर्द छलका है। 

श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवंगत एक्टर की याद में बेहद ही दुख भरा नोट शेयर किया है। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा- 'भाई, आपको हमें छोड़े हुए 4 साल हो गए हैं और हम अभी भी नहीं जानते कि 14 जून, 2020 को क्या हुआ था। आपकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। मैं असहाय महसूस करती हूं और सच्चाई के लिए अधिकारियों से अनगिनत बार गुहार लगा चुकी हूं।

सुशांत की बहन ने लिखा - मैं अपना धैर्य खो रही हूं और हार मानने का मन कर रहा है। लेकिन आज, आखिरी बार, मैं हर उस इंसान से पूछना चाहती हूं जो इस मामले में मदद कर सकता है, अपने दिल पर हाथ रखें और खुद से पूछें: क्या हम यह जानने के लायक नहीं हैं कि हमारे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ? यह एक राजनीतिक एजेंडा क्यों बन गया है? यह इतना सीधा क्यों नहीं हो सकता कि यह बताया जाए कि उस दिन क्या पाया गया और माना जाता है कि क्या हुआ था? मैं अनुरोध और विनती कर रही हूं कि हमें एक परिवार के रूप में आगे बढ़ने में मदद करें। हमें वह समापन दें जिसके हम हकदार हैं।

सुशांत सिंह के चेहरे पर हमेशा एक प्यारी सी मुस्कुराहट रहती थी। बहुत कम लोग जानते होंगे कि सुशांत का उपनाम 'गुलशन' था। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 पटना में हुआ था। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे सुशांत। सुशांत की मां की मृत्यु के बाद पूरा परिवार टूट गया था और पटना से दिल्ली बस गया था। सुशांत ने 14 जून 2020 को अंतिम सांस ली थी।

सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी। उनका पहला शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा 'किस देश में है मेरा दिल' 2008 में आया था, उसके बाद जी टीवी के लोकप्रिय शो 'पवित्र रिश्ता' से उन्हें काफी प्रसिद्धी मिली थी। फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म 'काय पो छे' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' में काम किया। 2016 की फिल्म 'एम. एस. धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी' में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसे सभी से पसंद किया था।

आपको बता दें, 34 वर्ष की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हो गया था। सुशांत का शव मुंबई के बांद्रा में स्थित फ्टैल में मिला था। मुंबई पुलिस ने सुशांत के निधन का कारण सुसाइड बताया था लेकिन सुशांत की फैमिली ने कहा कि उनका मर्डर हुआ है या फिर सुशांत को ऐसा करने पर मजबूर किया गया। जब फैंस और फैमिली की भारी डिमांड सरकार से हुई तो सरकार ने ये केस सीबीआई को सौंप दिया था। सीबीआई अभी इसकी जांच कर ही रही थी तो ये केस एनसीबी की तरफ मुड़ गया। इसके बाद सबूत के आधार पर एनसीबी ने कई सेलिब्रिटीज से पूछताछ की। सुशांत के केस में फाइनली क्या हुआ अभी तक यह एक रहस्य बना हुआ है। सुशांत की फैमिली और फैंस आज भी न्याय की मांग कर रहे हैं।