Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

सोनाक्षी की लाल रंग की रिसेप्शन साड़ी में आखिर क्या था खास ? जिसकी हो रही है चर्चा!

Sonakshi Reception’s Look: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी रचा ली। जिसके बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में दोनों का लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आया है। सोनाक्षी ने रिसेप्शन में लाल रंग की रॉयल साड़ी पहनी जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही हैं। वो कोई आम साड़ी नहीं बल्कि काफी खास थी।

सोनाक्षी की लाल रंग की रिसेप्शन साड़ी में आखिर क्या था खास ? जिसकी हो रही है चर्चा!

Sonakshi Reception’s Look: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के पवित्र बंधन में बंध गये हैं। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की। वहीं शादी के बाद सोनाक्षी का नया लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। सोनाक्षी लाल रंग की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आई। सोनाक्षी ने लाल रंग की साड़ी के साथ हरे रंग की ज्वैलरी पहनी थी जिसमें उनका लुक काफी ज्यादा रॉयल लग रहा था।

सोनाक्षी की रिसेप्शन साड़ी में क्या था खास?

सोनाक्षी ने जो साड़ी अपने वैडिंग रिसेप्शन में पहनी थी, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल वो कोई आम साड़ी नहीं बल्कि बेहद ही खास साड़ी थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि सोनाक्षी ने जो साड़ी पहनी थी वो उनकी मां की शादी की साड़ी थी। साथ ही उन्होनें जो हरे रंग की ज्वैलरी पहनी थी वो भी उनकी मां की ही थी।