Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

चेहरे के दाग-धब्बों का ईलाज इन घरेलू नुस्खों में छुपा है

आज के समय में अच्छा दिखना लोगों की प्राथमिकता में शामिल हो गया है। इसके लिए कोरियन से लेकर नेचुरल कई तरह के ब्यूटी स्टैंडर्ड अपनाते है। महंगे - महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल खुद को सुंदर और जवान दिखाने की कोशिश में लगी रहती हैं। इसके लिए मोटी रकम भी खर्च करने को तैयार हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं, जो न सिर्फ आपके पैसे बचाएंगे बल्कि चेहरे पर ग्लो भी लायेंगे। ये सारे नुस्खे प्राकृतिक भी हैं।

चेहरे के दाग-धब्बों का ईलाज इन घरेलू नुस्खों में छुपा है
चेहरे के दाग-धब्बों का ईलाज इन घरेलू नुस्खों में छुपा है

आज के समय में अच्छा दिखना लोगों की प्राथमिकता में शामिल हो गया है। इसके लिए कोरियन से लेकर नेचुरल कई तरह के ब्यूटी स्टैंडर्ड अपनाते है। महंगे - महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल खुद को सुंदर और जवान दिखाने की कोशिश में लगी रहती हैं। इसके लिए मोटी रकम भी खर्च करने को तैयार हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं, जो न सिर्फ आपके पैसे बचाएंगे बल्कि चेहरे पर ग्लो भी लायेंगे। ये सारे नुस्खे प्राकृतिक भी हैं।एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के साथ साथ बालों के लिए भी बहुत गुणकारी होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। तब आप रोजाना चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो इससे न सिर्फ दाग-धब्बे कम होते हैं बल्कि त्वचा में भी चमक आती है। साथ  ही साथ आजकल जो कोरियन ग्लो डिमांड में है, वो भी लगातार इस्तेमाल से आपको मिल सकता है। 

नीम की पत्तियां

सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन नीम की पत्तियां जो कमाल कर सकती हैं, वो कोई और चीज नही कर सकती है। 
नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा से दाग-धब्बों को हटाने में मदद करते हैं। कई लोग नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाते है, महक।ए भले ही थोड़ा अजीब लगे लेकिन इससे त्वचा साफ होती है।

हल्दी और दही
आपके किचन में मौजूद हल्की और दही काफी गुणकारी है। जैसा की हम जानते हैं कि हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, और दही में लैक्टिक एसिड होता है। दोनों को मिलाकर बना मास्क चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है।

खीरा

गर्मी के मौसम में खीरे से दोस्ती बड़ी फायदेमंद होती है। खीरा त्वचा को ठंडक प्रदान करता है, इसमें विटामिन C भी होता है। और स्किन के लिए विटामिन सी बहुत फायदेमंद साबित होता है। अगर खीरे के टुकड़ों को चेहरे पर रगड़ते हैं, तो इससे से त्वचा के दाग-धब्बे कम होते हैं।

नारियल तेल

नारियल तेल का इस्तेमाल आपने बालो के लिए सुना जीता, लेकिन ये प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को नरम और चिकना बनाता है। रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाने से दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम हो जाते हैं। डॉक्टर भी इसके इस्तेमाल की सलाह देते हैं।