Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

COVID-19 के बाद दुनिया में तेजी से फैल रही ये बीमारी, 48 घंटे के अंदर हो रहीं लोगों की मौतें

STSS Disease: दुनिया में कोरोना वायरस के बाद अब एक और महामारी ने दस्तक दे दी है। ये बीमारी इतनी खतरनाक है की 48 घंटे के अंदर ही लोगों की मौतें हो रहीं हैं।

COVID-19 के बाद दुनिया में तेजी से फैल रही ये बीमारी, 48 घंटे के अंदर हो रहीं लोगों की मौतें

STSS Disease: दुनिया में एक और महामारी ने दस्तक दे दी है। इस बीमारी का नाम STSS है। आपतो बता दें की ये बीमारी इतनी खतरनाक है की 48 घंटे के अंदर ही लोगों की मौतें हो रही है।

कहां और कैसे फैल रही है ये बीमारी

STSS (Strepto-coccal toxic shock syndrome) नाम की बीमारी फ्लेश ईटिंग यानी की मांस खाने वाले  बैक्टीरिया की वजह से फैल रही है। इस बीमारी ने अभी जापान देश में दस्तक दी है। और कहा जा रहा है की ये धीरे-धीरे सारे देशों में फैल जायेगी।

कोविड-19 से ज्यादा खतरनाक है STSS बीमारी

STSS बीमारी इसलिए खतरनाक है क्योकिं इस बीमारी के लक्षण हमें जल्दी दिखाई नहीं देते और 48 घंटे के अंदर ही इंसान की मौत हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल जापान में STSS के लगभग एक हजार केस सामने आ चुकें हैं। इस बीमारी की मृत्यु दर 30 प्रतिशत है।

किन बैक्टीरिया की वजह से होती है बीमारी

जानकारी के मुताबिक STSS बीमारी Strepto-coccus Bacteria की वजह से होती है। इस बैक्टीरिया के दो वैरिएंट हैं। ग्रुप-ए Strepto-coccus और ग्रुप-बी Strepto-coccus, इसमें ग्रुप-ए Strepto-coccus ज़्यादा गंभीर है।