Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

जामा मस्जिद में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, लोगों ने मांगी अमन चैन की दुआ

EID-UL-ADHA 2024- देशभर में आज ईद-उल-अजहा का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में मुस्लिमों ने नमाज अदा की। और अमन चैन की दुआ मांगी।

 

जामा मस्जिद में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, लोगों ने मांगी अमन चैन की दुआ

EID-UL-ADHA 2024-  देशभर में आज मुसलमान ईद-उल-अजहा यानी की बकरीद का त्यौहार मना रहें है। आज सुबह दिल्ली की जामा मस्जिद के साथ तमाम जगाहों पर मुस्लिम लोगों ने नमाज अदा की। और एक दूसरे को गले लगकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

ईद-उल-अजहा का महत्व

ईद अल-अजहा या बकरीद एक इस्लामी पवित्र त्योहार है। इसे 'बलिदान का त्योहार' भी कहा जाता है, यह इस्लामी या चंद्र कैलेंडर के 12वें महीने धू अल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है। यह वार्षिक हज यात्रा के अंत का प्रतीक है। यह पैगंबर अब्राहम की अल्लाह के लिए सब कुछ बलिदान करने की इच्छा की स्मृति के रूप में मनाया जाता है।