Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

ऑटो और ट्रेवल्स बस के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 8 यात्री घायल

 नागपुर में एक ऑटो और ट्रेवल्स बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Nagpur Accident: नागपुर के कन्हान नदी पर बने पुल पर एक ऑटो और ट्रेवल्स बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल 8 लोग आर्मी के जवान है। जबकी एक ऑटो चालक है।स

कैसे हुआ सड़क हादसा

ऑटो और ट्रेवल्स बस एक दूसरे के आमने-सामने आ गई।जिससे की भीषण टक्कर हो गई।टक्कर इतनी तेज थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो में चालक सहित 9 लोग सवार थे, कन्हान नागपुर का ग्रामीण इलाका है और कामठी के पास है कामठी आर्मी का कैंटोनमेंट एरिया है। जहां से जवान जा रहे थे। और रास्ते में भीषण हादसा हो गया।सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।

रिपोर्ट-सुधीर पाल