Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

भारत को मिला सबसे खतरनाक हथियार, अब सरहद पर थरथराते दिखेंगे दुश्मन

India got AK-203: भारतीय सेना को 35000 AK-203 असॉल्ट राइफल रूस से तोहफे में मिली है। AK-203 एक मिनट में 700 राउंड गोली दाग सकती है।

भारत को मिला सबसे खतरनाक हथियार, अब सरहद पर थरथराते दिखेंगे दुश्मन

India got AK-203: सरहद पर अब भारत के दुश्मन थरथराते दिखेंगे। भारत को रूस ने एक बहुत बड़ा तोहफा दिया। जो सरहद पर भारत के दुश्मनों के लिए काल बनता नजर आएगा।बता दें की पीएम मोदी 8 और 9 जुलाई को भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मॉस्को जाएंगे। इससे पहले रूस ने भारत को AK-203 का शानदार तोहफा दिया है। रूस ने 35 हज़ार AK-203 राइफल भारतीय सेना को सौंप दी हैं। LaC से लेकर LoC तक अब भारतीय सेना के जवान इस आधुनिक राइफल से लैस होंगे। ये भारतीय सेना को मिली सबसे नई और शक्तिशाली असॉल्ट राइफल है। ऐसी 35 हज़ार असॉल्ट राइफल भारतीय सेना को मिल गई हैं।

क्या है AK-203 की खासियत

AK-203 एक आधुनिक और खतरनाक हथियार है। साथ ही रूस की प्रसिद्ध एके-47 असॉल्ट राइफल का आधुनिक संस्करण है। एके-200 श्रृंखला का हिस्सा है। एके-203 में 7.62x39 मिमी की गोली लगती है। कलाश्निकोव राइफल विश्वसनीयता, स्थायित्व और संचालन में सरलता के लिए जानी जाती हैं। एके-203 में सटीकता बढ़ाने के लिए कई तरह की चीजें जोड़ी गई हैं।

एक मिनट में 700 राउंड फायर की क्षमता

AK-203 बंदूक 500-800 मीटर तक फायर कर सकती है। वहीं एक मिनट में यह 700 राउंड गोली दाग सकती है। एके-47 हथियार में जो खूबी है वही खूबी एके-203 में भी आती है। मुश्किल मौसम में भी यह काम कर सकती है, जो इसकी विश्वसनीयता बढ़ा देती है।

AK-47 से काफी बेहतर है AK-203

AK-203 असॉल्ट राइफल हर मामले में AK-47 से काफी बेहतर है। इसलिए भारतीय सेना भी इस हथियार पर भरोसा कर रही है।सैनिक ऐसा हथियार चाहता है कि जिसे आसानी से ऑपरेट किया जा सके और दुश्मन पर अटैक भी इतना सटीक हो कि उसका बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाए। और ये सारी खूबियां AK-203 में शामिल हैं।