Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

भारतीय सैनिकों ने याद दिलाई चीन को नानी, कर दिया इस खेल में चारों खाने चित ! देखें वीडियो

बॉर्डर से ज्यादातर विवाद को लेकर खबरे सामने आती हैं। पाकिस्तान के अलावा भारत और चीन के बीच सीमा विवाद हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। इस सबके बीच भारतीय सेना के जवानों ने टग ऑफ वॉर (रस्साकशी का खेल) में चीनी सैनिकों को आसानी से मात दे दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

बॉर्डर से ज्यादातर विवाद को लेकर खबरे सामने आती हैं। पाकिस्तान के अलावा भारत और चीन के बीच सीमा विवाद हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। इस सबके बीच भारतीय सेना के जवानों ने टग ऑफ वॉर (रस्साकशी का खेल) में चीनी सैनिकों को आसानी से मात दे दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन के तहत सूडान, अफ्रीका में तैनाती के दौरान भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच खेल प्रतियोगिता हुई।

आपको बता दें, संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा मिशन का उद्देश्य युद्ध प्रभावित देशों में सुरक्षा और शांति स्थापित करना है। शांति रक्षा मिशन के तहत शांति समझौतों को लागू करने में सैन्य कार्रवाई और कूटनीति की आवश्यकता होती है। इसमें संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के सैनिक, पुलिस और आम नागरिक शामिल होते हैं। यह उन इलाकों में तैनात किए जाते हैं जहां कोई अन्य देश या संस्था शांति स्थापित नहीं कर सकती है।