Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

बाबा काशी विश्वनाथ पहुंची नीता अंबानी, भगवान शिव के चरणों में भेंट किया बेटे की शादी का निमंत्रण

Nita Ambani reached Varanasi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन और मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे की शादी का निमंत्रण भगवान के चरणों में भेंट किया।

Nita Ambani reached Varanasi: देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भगवान शिव की नगरी काशी विश्वनाथ पहुंची। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये थे।आपको बता दें की एयरपोर्ट से नीता अंबानी सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची।

बेटे की शादी का निमंत्रण लेकर पहुंची नीता अंबानी

नीता अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण लेकर काशी विश्वनाथ पहुंची। और भगवान शिव के चरणों में निमंत्रण भेंट किया। और बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन भी किये।

12 जुलाई को होगी अंतन और राधिका की शादी

मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट हो रही है। शादी की तारीख 12 जुलाई तय की गई है। वहीं तीन दिन पहले से सारे कार्यक्रम शुरू हो जायेंगे। इसी कड़ी में सबसे पहला शादी का निमंत्रण बाबा काशी विश्वनाथ को दिया गया है। और अब इसके बाद सभी लोगों को निमंत्रण मिलना शुरू हो जायेंगे।  

बाइट- नीता अंबानी (चेयरपर्सन, रिलायंस फाउंडेशन)

रिपोर्ट- सुधीर पाल