Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

गुरू पूर्णिमा का शुभ दिन आज, जानें स्नान और दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Guru Purnima: आज देशभर में गुरू पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि आज के दिन जो भी व्यक्ति गंगा स्नान और दान करता है उसके जीवन में सुख समृद्धि आती है।

गुरू पूर्णिमा का शुभ दिन आज, जानें स्नान और दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Guru Purnima: आज यानी 21 जुलाई रविवार के दिन देशभर में गुरू पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान बहुत ही शुभ माना जाता है। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। इस दिन शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा करते हैं। सनातन धर्म में गुरु को भगवान से ऊंचा दर्जा दिया गया है क्योंकि वह हमें इस संसार में जीने के तरीके और अंधकार से प्रकाश तक ले जाना का रास्ता दिखाते हैं।

स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

गुरू पूर्णिमा के दिन स्नान का विशेष महत्व होता है। आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में ही स्नान किया जाता है। बता दें कि आज स्नान दान का समय  सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर शुरू हो चुका है और सुबह 4 बजकर 50 मिनट तक था। लेकिन किसी भी समय आप पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर सकतें हैं। वहीं आज के दिन गंगा जी में डुबकी लगाना और भी खास माना गया है। वहीं, पूजन का अगला मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।साथ ही संध्या पूजन का समय शाम 7 बजकर 24 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

गुरू पूर्णिमा के दिन बन रहा खास योग

गुरू पूर्णिमा का दिन बेहद ही खास है और आज के दिन एक विशेष योग भी बन रहा हैं। आज सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 37 मिनट से लेकर 22 जुलाई रात 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। प्रीति योग, शुक्रादित्य योग, शनि शश योग बना रहे हैं, विष्कुंभ योग, कुबेर योग और षडाष्टक योग का निर्माण होने जा रहा है। आज के दिन पूजा पाठ और दान करने से मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहेंगी।