Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

एग्जिट पोल के बाद बढ़ा टोल टैक्स, गाड़ी मालिकों को देना होगा और ज्यादा पैसा, बढ़ेगी परिवहन लागत!

लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट का बेसब्री के साथ इंतजार हो रहा है। देश को बस एक दिन के इंतजार के बाद फैसला मिल जाएगा। लेकिन एग्जिट पोल का रिजल्ट आ चुकी है। साथ ही इसी बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर में टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। वाहन चालकों को आज से ही सभी टोल प्लाजा पर 5 परसेंट ज्यादा टोल टैक्स देना होगा।

एग्जिट पोल के बाद बढ़ा टोल टैक्स, गाड़ी मालिकों को देना होगा और ज्यादा पैसा, बढ़ेगी परिवहन लागत!
एग्जिट पोल के बाद बढ़ा टोल टैक्स, गाड़ी मालिकों को देना होगा और ज्यादा पैसा, बढ़ेगी परिवहन लागत!

लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट का बेसब्री के साथ इंतजार हो रहा है। देश को बस एक दिन के इंतजार के बाद फैसला मिल जाएगा। लेकिन एग्जिट पोल का रिजल्ट आ चुकी है। साथ ही इसी बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर में टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। वाहन चालकों को आज से ही सभी टोल प्लाजा पर 5 परसेंट ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। आपको बता दें, जानकारी के मुताबिक हाईवे यूजर फीस को सालाना संशोधन 1 अप्रैल से ही लागू होना था, लेकिन लोकसभा चुनावों के कारण इस बढ़ोतरी को टाल दिया गया था।

आज से लागू हो गया नया टोल टैक्स!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, NHAI ने बताया नई दरें 3 जून 2024 यानी कि आज से ही लागू होंगी। उन्होंने बताया कि टोल फीस को संशोधित करना सालाना कवायद का हिस्सा है, जो होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर मुद्रास्फीति में परिवर्तन से जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे नेटवर्क पर लगभग 855 यूजर फीस बेस्ड प्लाजा हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के अनुसार यूजर फीस ली जाती है। इनमें से लगभग 675 पब्लिक फंडेड हैं और 180 रियायतकर्ताओं (Concessionaires) द्वारा संचालित किए जाते हैं।

टोल दरों में 3-5% का इजाफा

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया है कि सोमवार यानी 3 जून 2024 से टोल दरों में 3 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी लागू हो गई है। चुनावों के दौरान उपयोगकर्ता शुल्क (टोल) दरों में संशोधन को टाल दिया गया था, लेकिन अब चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो गई है, लिहाजा ये दरें 3 जून से प्रभावी हो जाएंगी।

आपको बता दें, टोल टैक्स एक ऐसा शुल्क है जो वाहन चालकों को कुछ इंटरस्टेट एक्सप्रेस वे, नेशनल और स्टेट हाईवे को पार करते समय देना पड़ता है। ये भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तहत आते हैं। हालांकि, दोपहिया वाहन चालकों को टोल शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। विपक्षी दल और कई मोटर चालक टोल के रेट में होने वाली वार्षिक वृद्धि का विरोध करते आए हैं, उनका कहना है कि इससे आवश्यक वस्तुओं की परिवहन लागत बढ़ जाती है और यात्रियों पर बोझ पड़ता है।