Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

सुप्रीम कोर्ट में दो जज नियुक्त; शीर्ष अदालत को मणिपुर से पहला न्यायाधीश मिला

आज विधि एवं न्याय मंत्रालय ने न्यायमूर्ति कोटिश्वर सिंह और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई 2024 को ही उनके नामों की सिफारिश कर दी थी।

सुप्रीम कोर्ट में दो जज नियुक्त; शीर्ष अदालत को मणिपुर से पहला न्यायाधीश मिला

न्यायाधीश नोंगमेइकापम कोटिश्वर सिंह और आर महादेवन को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। उनके शपथ लेने के बाद शीर्ष अदालत में मुख्य न्यायाधीश सहित 34 सदस्यों की स्वीकृत संख्या फिर से हासिल हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - Union Budget 2024: बजट से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'हलवा' सेरेमनी में लिया भाग

कौन हैं न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह

न्यायमूर्ति सिंह की पदोन्नति से मणिपुर से सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाले पहले न्यायाधीश होंगे। न्यायमूर्ति सिंह का मूल उच्च न्यायालय गुवाहाटी है, क्योंकि मणिपुर उच्च न्यायालय की स्थापना 2013 में हुई थी। न्यायमूर्ति सिंह का जन्म 1 मार्च 1963 को मणिपुर के इम्फाल में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय एन. इबोटोम्बी सिंह गुवाहाटी उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और मणिपुर राज्य के पहले महाधिवक्ता थे।

न्यायमूर्ति सिंह को 2011 में गुवाहाटी उच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया था। 2013 में जब मणिपुर उच्च न्यायालय की स्थापना हुई, तो उन्हें गुवाहाटी से स्थानांतरित कर दिया गया था, और वे मणिपुर उच्च न्यायालय के पहले न्यायाधीशों में से एक थे। उन्हें 2017 और 2018 में मणिपुर उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति से पहले जस्टिस कोटिश्वर सिंह जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। उन्होंने 15 फरवरी 2023 को यह पद संभाला। कॉलेजियम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायिक और प्रशासनिक क्षमता में सिंह का "बेदाग रिकॉर्ड" रहा है।

SC में मणिपुर से पहला न्यायाधीश मिला
बता दें कि जस्टिस सिंह मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले हैं। उन्हें सबसे पहले अक्टूबर 2011 में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। मणिपुर उच्च न्यायालय के गठन के बाद उन्हें वहां स्थानांतरित कर दिया गया था।

फरवरी 2023 में उन्हें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 65 वर्ष की आयु होने फरवरी 2028 तक वो पद पर बने रहेंगे।

कौन हैं न्यायमूर्ति महादेवन 
न्यायमूर्ति महादेवन वर्तमान में मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। पदोन्नति के लिए उनके नाम की सिफारिश करते समय, कॉलेजियम ने कहा था कि "जस्टिस महादेवन तमिलनाडु राज्य के पिछड़े समुदाय से आते हैं। उनकी नियुक्ति (SC) बेंच में विविधता लाएगी।" कॉलेजियम ने इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि न्यायमूर्ति महादेवन वर्तमान में मद्रास उच्च न्यायालय के सेवारत न्यायाधीशों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं. इनमें वे न्यायाधीश भी शामिल हैं जिन्हें मद्रास उच्च न्यायालय के बाहर मुख्य न्यायाधीश के रूप में तैनात किया गया है। बता दें कि न्यायमूर्ति महादेवन का जन्म 10 जून 1963 को हुआ था. इस पद पर वह जून 2028 तक रहेंगे.