Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी मतदान

देश के सात राज्यों और एक केंद्र शासित राज्य की 58 सीटों पर मतदान चल रहा है. सुबह 7 बजे ही लोग अपने घरों से निकल कर वोट करने के लिए मतदान केंद्रो पर पहुंच रहे है. सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी मतदान हुआ है. 

8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी मतदान

देश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान चल रहा है. इसमें 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान जारी है. यूपी की 14, हरियाणा की 10, बिहार की 8, पं. बंगाल की 8, दिल्ली की 7, ओडिशा की 6, झारखंड की 4 और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है. सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी मतदान हुआ है. जिसमें सबसे ज्यादा पं. बंगाल में 36.88% और ओडिशा में सबसे कम 21.30 फीसदी वोटिंग हुई है. 

कहां कितनी वोटिंग 

राज्य  वोटिंग
यूपी 27.06%
हरियाणा 22.09%
बिहार  23.67%
पं. बंगाल 36.88%
दिल्ली  21.69%
ओडिशा 21.30%
झारखंड 27.80%
जम्मू कश्मीर  23.11%