Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

कौन है मुकेश सहनी? जिनके पिता जीतन सहनी की कर दी गई हत्या

Who is Mukesh Sahni:बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

कौन है मुकेश सहनी? जिनके पिता जीतन सहनी की कर दी गई हत्या

Who is Mukesh Sahni: मुकेश सहनी बिहार के पूर्व मंत्री हैं और विकाशसील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बिहार में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या। बता दें कि मुकेश सहनी खुद को सन ऑफ मल्लाह बताते हैं।

मुकेश सहनी ने लड़ी आरक्षण की लड़ाई

मुकेश सहनी आज भी बिहार में निषाद जाति के लिए आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। वह लगातार निषादों को मध्य में रखकर बिहार में अपनी पार्टी को पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।

सहनी को राजनीति में नहीं मिली खास सफलता

मुकेश सहनी 2018 से राजनीति में सक्रिय हैं। लेकिन उन्हें राजनीतिक जगत में कुछ खास सफलता नहीं मिली। बता दें कि जदयू, लोकशक्ति पार्टी (LJP) के साथ कदमताल कर चुके हैं। मतलब NDA और महागठबंधन में उनका आना-जाना लगा रहा है।

बीजेपी ने सहनी से किया किनारा

मुकेश सहनी ने साल 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जमकर प्रचार किया था। इसी साल लालू-नीतीश ने मिलकर चुनावी ताल ठोकी थी और भाजपा को हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद BJP ने धीरे से सहनी से किनारा कर लिया। हालांकि बाद में मुकेश सहनी ने महागठबंधन का दामन थाम लिया था। कुछ समय महागठबंधन में बिताने के बाद सहनी एक बार फिर NDA के साथ चले गए थे। वहीं जब राज्य में NDA की सरकार बनी, तब सहनी नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने।