Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

अभिनेता इरफान खान का राजस्थान से मुंबई तक का सफर

अभिनेता इरफान खान किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता इरफान खान एक भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता थे। जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा (बॉलीवुड) में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ब्रिटिश फिल्मों और हॉलीवुड में भी काम किया है। लगभग 30 वर्षों के अपने करियर में, इरफ़ान को कई पुरस्कार मिले - चार श्रेणियों में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार। उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माना जाता है।

इरफ़ान खान का जन्म साहबज़ादे इरफ़ान अली खान के रूप में सन 1966 को राजस्थान के जयपुर में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। इरफान खान का जन्म जयपुर के एक लोवर मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। इरफान खान अपने घर में सबसे बड़े थे। इसलिए उनपर घर की सारी जिम्मेदारियां भी थी। इरफ़ान खान एक कुशल क्रिकेटर थे और उन्हें सीके नायडू टूर्नामेंट के लिए चुना गया था। लेकिन पैसे की कमी के कारण टूर्नामेंट में नहीं आये। लेकिन उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था। वह बचपन से एक्टर बनना चाहते थे। इसलिए वह घर से झूठ बोलकर दिल्ली आ गए और दिल्ली आ कर वह थियेटर का कोर्स करना चाहते थे। लेकिन अफसोस की बात ये रही कि इरफान का प्रवेश एनएसडी- नेशनल ड्रामा स्कूल में नहीं हुआ और उसी वक्त उनके पिता की मृत्यु हो गई।

वही इरफान का जीवन बड़ा संघर्षमय रहा। इस मुश्किल समय ने इरफान की मदद एक दिल्ली वाली लड़की ने की। बाद में इरफान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक टेलीफिल्म बनाई। जिसे देखकर फिल्मकार गोविंद निहलानी ने उन्हें काम दिया। आपको बता दें कि दिल्ली वाली लड़की ने उनका साथ नहीं छोड़ा। दिल्ली वाली लड़की कोई और नहीं सुतपा सिकदर थी। जिसके बाद सुतपा सिकदर ने इरफान से शादी कर ली। उसके बाद भी सुतपा ने इरफान खान का आखिरी वक्त तक साथ दिया।

इरफ़ान खान का अभिनय करियर

इरफान खान ने कई टेलीविजन सीरियलों में अभिनय किया- चाणक्य, भारत एक खोज, सारा जहां हमारा, बनेगी अपनी बात, चंद्रकांता, श्रीकांत (दूरदर्शन), अनुगूंज, आदि। इरफान ने स्टार प्लस पर प्रसारित 'डर' श्रृंखला में मुख्य खलनायक के रूप में काम किया। एक अन्य टेलीविजन श्रृंखला में, इरफान ने एक क्रांतिकारी उर्दू कवि और भारत के मार्क्सवादी राजनीतिक कार्यकर्ता मखदूम मोहिउद्दीन की भूमिका निभाई।