Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह, जाट समाज की 140 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Sri Ganganagar Jat Community News:  राजस्थान के श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां जाट समाज की 140 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह, जाट समाज की 140 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Sri Ganganagar Jat Community News: श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा की ओर से रविवार सुबह एसएसबी रोड स्थित एक पैलेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां जिले के जाट समाज की 140  प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जाट समाज की प्रमुख शख्शियस्तों ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। 

कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि

अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अबोहर विधायक संदीप जाखड़ व विशिष्ट अतिथियों के रूप में सादुलशहर के पूर्व विधायक संतोष सहारण, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, श्रीविजयनगर नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र लेघा, रायसिंहनगर पंचायत समिति प्रधान श्रीमती सुनीता गोदारा, पदमपुर पंचायत समिति प्रधान हनुमान पूनियां विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

जाट समाज के प्रमुखों ने की कार्यक्रम में शिरकत

कार्यक्रम में जाट समाज की प्रमुख शख्सियतों में सूरतगढ़ भाजपा नेता हनुमान मील, तपोवन ट्रस्ट अध्यक्ष उदयपाल झाझड़िया, जिला परिषद डायरेक्टर विनोद ताखर, वरियामखेड़ा सरपंच सुधीर भादू, ढ़ीगावाली पूर्व सरपंच योगेश सहारण, सेवानिवृत आरएएस अधिकारी अजयपाल ज्याणी, सेवानिवृत डीआईजी राज. पुलिस दिलीप जाखड़, रायसिंहनगर एसडीएम सुभाष चौधरी, थानाधिकारी सूरतगढ़ सुरेश कस्वां, जोधपुर डिस्कॉम विजीलेंस अधिकारी सुरजीत श्योराण, भादवांवाली सरपंच श्रीमती सोनू, जाट लोक सेवा समिति सादुलशहर सुरेन्द्र भाकर, रायसिंहनगर जाट समाज अध्यक्ष आदराम जांदू भी उपस्थित थे।

जाट समाज की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

श्रीगंगानगर जिले के जाट समाज की प्रतिभाओं को शिक्षा, स्पोर्ट्स, सामाजिक गतिविधियों, अंगदान, गोल्डमैडलिस्ट व राजकीय सेवाओं में किए जा रहे बेहतरीन कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने जाट समाज के लोगों को एकजुट होकर रहने और कुरितियां त्यागते हुए शिक्षा की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। वहीं इस अवसर पर जिले से बड़ी संख्या में जाट समाज के लोगों ने उपस्थित होकर एकजुटता दिखाई।

राजकीय सेवाओं में नवनियुक्तों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम संयोजक कृष्ण नैण व एडवोकेट आई.पी.सहारण ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकीय सेवाओं में जाट समाज के नवनियुक्त आइएएस दीपक नैण, आरएएसस अधिकारी अनुसूया सहारण सहित शिक्षा के क्षेत्र में 17, स्पोर्ट्स में 30, सामाजिक कार्यों के लिए आठ व राजकीय सेवाओं में कार्यरत 90 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनके अलावा समाज के तीन अंगदानियों  उर्मिला सहारण पत्नी कृष्ण सहारण, सुलोचना झाझड़िया पत्नी उदयपाल झाझड़िया व आदित्य नैण के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए जाट समाज के  राकेश चौधरी, सुभाष गोदारा, प्रेम सांई, राजेन्द्र सहारण नेतेवाला, रामजस साहू, सुभाष गोदारा, सोहनलाल सहारण, कृष्ण रणवां, सुनील पूनियां, हर्ष झोरड़, राजेन्द्र झोरड़, डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. रमेश गोदारा, एडवोकेट राजेश ग्रेवाल, सुनील खोथ, सुशील सिहाग ढींगावाली, नर्सिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिहाग व दुष्यंत जांदू आदि पिछले कई दिनों से जुटे थे।