Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

BJP Rally: कांग्रेस पर गरजे अमित शाह, BJP की जीत पर दी गांरटी....

Loksabha Elections: भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस एक कदम आगे चलते हुए केंद्रीय नेताओं की फ़ौज को मैदान में उतार दिया है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्थान में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

BJP Rally: कांग्रेस पर गरजे अमित शाह,  BJP की जीत पर दी गांरटी....
Pic Credit: Twitter

BJP Rally in Rajasthan: राजस्थान में चुनाव के दूसरे चरण को लेकर भाजपा नेताओं के फिर दौरे शुरू हो रहे हैं। 26 अप्रैल को राजस्थान में दूसरे चरण का चुनाव होना है इससे पहले भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस एक कदम आगे चलते हुए केंद्रीय नेताओं की फ़ौज को मैदान में उतार दिया है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्थान में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

'12 की 12 सीटें जीतने का किया दावा

अमित शाह ने कहा, “राजस्थान की 12 की 12 सीटें नरेन्द्र मोदी जी की झोली में जा रही हैं। राजस्थान हैट्रिक करके तीसरी बार सभी 25 सीटें नरेन्द्र मोदी को देने जा रहा है। एक और 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस पार्टी है। दूसरी ओर 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने के बाद 25 पैसे का भी जिस पर आरोप नहीं है, ऐसे नरेन्द्र मोदी हैं एक तरफ अशोक गहलोत हैं जो बेटे की लड़ाई में उलझ कर रहे गए हैं।

“कांग्रेस रामलला के दर्शन करने भी नहीं गए” – अमित शाह

हमनें राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के वक्त ट्रस्ट ने कांग्रेस के नेताओं को निमंत्रण भेजा। लेकिन कांग्रेस रामलला के दर्शन करने भी नहीं गए। जो लोग वोटबैंक के लालच के कारण रामलला के दर्शन नहीं करते हैं, उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। आज कश्मीर और पूर्वोत्तर में शांति लाकर और नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर पहुंचाकर मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया। हम विश्व में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे, पीएम मोदी के कार्यकाल में हम अब विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।