Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

चित्तौड़गढ़ में दहाड़े CM योगी, कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए बोले- इनके समय खिलाई जाती थी आतंकियों को बिरयानी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने राजस्थान, चित्तौड़गढ़ में रोड़ शो किया। ये रोड़ शो उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ से उम्मीदवार सीपी जोशी के सपोर्ट में निम्बाहेड़ा में किया, जोकि निम्बाहेड़ा नगर के रेलवे स्टेशन से होते हुए शेखावत सर्कल पर पहुंचा। शेखवात सर्कल पर भैरों सिंह शेखावत की प्रतिमा पर पहले उन्होंने माल्यार्पण किया। रोड़ शो खत्म करने के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया, साथ ही कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला।  

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने शानिवार को राजस्थान, चित्तौड़गढ़ में रोड़ शो किया। ये रोड़ शो उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ से उम्मीदवार सीपी जोशी के सपोर्ट में निम्बाहेड़ा में किया, जोकि निम्बाहेड़ा नगर के रेलवे स्टेशन से होते हुए शेखावत सर्कल पर पहुंचा। शेखवात सर्कल पर भैरों सिंह शेखावत की प्रतिमा पर पहले उन्होंने माल्यार्पण किया। रोड़ शो खत्म करने के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया, साथ ही कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला।  

सीएम योगी बोलो- कांग्रेस के समय में आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी

इस रोड़ के समापन पर सीएम योगी ने कहा कि साम्प्रदायिक और जातिवाद सोच के कारण देश पहले बहुत नुकसान सह चुका है, आज कहीं जोर से पटाखा फटता है तो पाकिस्तान कहता है कि इसमें हमारा हाथ नही हैं। साथ ही आंतकवाद के मसले पर कांग्रेस पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी।

भगवान राम को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि भगवान राम के लिए कहा जाता था कि भगवान राम पैदा नहीं हुए। जो आस्था का सम्मान नहीं कर सकते व राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ नहीं कर सकते हैं, विरासत और विकास की यात्रा में सहभागी नहीं हो सकते। उन्हें सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है।

जेसीबी से फूल बरसाकर हुआ सीएम योगी का स्वागत

चित्तौड़गढ़ में यूपी सीएम योगी का खूब जोरदार स्वागत हुआ, उनके ऊपर लोगों ने जेसीबी से फूल बरसाए। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार सीपी जोशी, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी भी सीएम योगी के साथ मौजूद रहे।