Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

मस्जिदों में अदा की गई ईद उल अजहा की नामाज, लोगों ने मांगी अमन चैन की दुआ

Dholpur eid ul-adha 2024: राजस्थान के धौलपुर में ईद उल अजहा का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मुस्लिम लोगों ने ईदगाह में जाकर ईद उल अजहा की नमाज अदा की। साथ ही देश के अमन चैन की दुआ मांगी।

Dholpur eid ul-adha 2024: चांद देखने के बाद से ही ईद उल अजहा का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान धौपुर की विभिन्न मस्जिदों में सुबह लोगों ने पहुंचकर नमाज अदा की। मस्जिदों में हुई नमाज के बाद मुख्य नमाज जीटी रोड स्थित ईदगाह पर हुई। शहर काजी मतीन खां गौरी के नेतृत्व में नमाज पढ़ने के दौरान लोगों ने देश में अमन शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी और एक दूसरे को गले लगाकर ईद उल अजहा की बधाई दी।

क्यों मनाया जाता है ईद उल अजहा का त्योहार 

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार साल के अंतिम महीने यानी 12वें महीने में ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया जाता है। ईद उल फितर के 70 दिन बाद पड़ने वाले इस त्यौहार को कुर्बानी के लिए भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि हजरत इब्राहिम को ख्वाब में अल्लाह का हुकुम आया कि अपने बेटे को कुर्बान कर दें। अल्लाह के हुक्म की तालीम करते हुए हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे को कुर्बान करने की ठानी, कहा जाता है कि कुर्बानी देते वक्त छुरी के नीचे एक मेमना आ गया और हजरत की कुर्बानी पूरी हुई। इस तरह अल्लाह ने इब्राहिम की कुर्बानी को कुबूल कर लिया। तभी से इस त्यौहार को मनाने की परंपरा शुरू हो गई।

शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

धौलपुर जिले में ईद उल अजहा के त्योहार को लेकर एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में पुख्ता पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। शहर में एक ओर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जहां मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया तो वहीं दूसरी ओर जिले भर में जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था के लिए फिक्स पिकेट्स भी लगाई गई। जीटी रोड स्थित ईदगाह पर हुई नमाज के बाद विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।