Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

बजरी माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली, अस्पताल में हो रहा इलाज

धौलपुर में सैपऊ कस्बे में नेशनल हाईवे-123 पर पुलिस और बजरी माफियाओं के बीच मुठभेड़ हो गई।

बजरी माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली, अस्पताल में हो रहा इलाज

धौलपुर में सैपऊ कस्बे में नेशनल हाईवे-123 पर पुलिस और बजरी माफियाओं के बीच मुठभेड़ हो गई। चंबल बजरी का परिवहन कर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाए जा रहे ट्रैक्टरों का पुलिस ने पीछा किया तो बजरी माफिया ट्रैक्टर चालकों के द्वारा पुलिस की गाड़ी पर ट्रैक्टर लहराते हुए टक्कर मारने की कोशिश की गई। इसके बाद पुलिस की गाड़ी पर पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायर किए। घटना के बीच ट्रैक्टर चालक दो लोगों को गोली लगने की जानकारी मिल रही है। घायल हुए दोनों लोगों को पुलिस के द्वारा सैपऊ उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई गई है। फिलहाल दोनों युवकों को सीएचसी से चिकित्सा टीम ने जिला अस्पताल धौलपुर रेफर कर दिया है।

माफयों ने पुलिस पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक कृष्ण पाल पुत्र राम खिलाड़ी जाट तथा सत्येंद्र पुत्र जोगेश्वर निवासी गोगली घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर में बजरी भरकर चंबल ले जा रहे थे। सैपऊ थाना अधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि इलाके में हाईवे से होकर चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टरों के निकलने की सूचना मिलने पर उनका पीछा किया गया। पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर का पीछा करने पर राजा का नगला तिराहे के निकट से ट्रैक्टर चालकों ने बजरी खाली कर भागने का प्रयास किया। तभी पीछा कर रही पुलिस ने ठाकुरदास का नगला के समीप ट्रैक्टर को घेरने की कोशिश की।

दो लोगों को लगी गोली

इस दौरान पुलिस से घिरा देख बजरी माफियाओं ने पुलिस की गाड़ी को ट्रैक्टर लहराते हुए टक्कर मारने की कोशिश की तथा पथराव करते हुए पुलिस जवानों पर फायरिंग कर दीइस दौरान आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से भी हवाई फायरिंग की गई है। तभी कृष्ण पाल के पेट में गोली लगने से वो घायल हो गया। वही दूसरे युवक सतेंद्र के पैर में गोली लगने से घायल होने की बात सामने आ रही है।

रिपोर्ट- राहुल शर्मा