Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Udaipur News: मानसून में उदयपुर का आकर्षण, पर्यटन विभाग ने नए अंदाज में किया प्रचार

पर्यटन विभाग ने मानसून सीजन के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'देखो अपना देश' अभियान के तहत उदयपुर को खास फोकस किया है। 'ए सिटी डेट चार्म्स' टैगलाइन के साथ, इस अभियान में उदयपुर के प्रमुख स्थलों जैसे पिचोला झील, सिटी पैलेस, और सहेलियों की बाड़ी को दर्शाया जा रहा है। 

Udaipur News: मानसून में उदयपुर का आकर्षण, पर्यटन विभाग ने नए अंदाज में किया प्रचार

मानसून सीजन के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने 'देखो अपना देश' अभियान के तहत नए और आकर्षक तरीके से पर्यटन स्थलों का प्रचार शुरू किया है। इस पहल के अंतर्गत, उदयपुर को विशेष ध्यान में रखा गया है, जिसे 'ए सिटी डेट चार्म्स' टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत उदयपुर की खूबसूरती को विभिन्न पहलुओं से दर्शाया जा रहा है, जिसमें शहर के विविध खान-पान, बारिश के दौरान मनमोहक झरने, और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वादियों में ठहरने के अनुभव को प्रमुखता दी गई है। इसके अतिरिक्त, उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और उनकी विशेषताओं को भी उजागर किया गया है, जिससे पर्यटकों को शहर की अद्वितीयता का पता चल सके।

ये भी पढ़े-महेंद्र योगी के शव को परिवार ने लेने से किया इनकार, सख्त कार्रवाई नहीं करने पर दिया धरना

उदयपुर के फेमस स्थल 

इस रणनीति का उद्देश्य सिर्फ उदयपुर के प्रसिद्ध स्थलों को ही नहीं, बल्कि दूरदराज के पर्यटन स्थलों को भी नई पहचान और बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से, पर्यटकों को विभिन्न अनदेखे और कम जानें जाने वाले स्थलों की जानकारी मिल रही है, जो पर्यटन क्षेत्र को समृद्ध बनाने में सहायक हो रही है।

अभियान का असर

पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में विभाग का ध्यान पूरी तरह से सोशल मीडिया मार्केटिंग पर केंद्रित है। इस पहल के तहत, हर शहर की सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर, और मानसून सीजन के आकर्षण को प्रमोट किया जा रहा है। इसका प्रभाव यह हुआ है कि पर्यटक अब केवल प्रमुख टूरिज्म साइट्स ही नहीं, बल्कि छोटे तालाबों और झरनों तक भी घूमने जा रहे हैं।

मानसून सफारी जैसे ट्रेंड्स बढ़े

इन दिनों साइकिल और बाइकिंग, साथ ही मानसून सफारी जैसे ट्रेंड्स तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग अब खुद अपनी ड्राइविंग करके दूरदराज की खूबसूरत जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, पहले कम प्रसिद्ध रिमोट डेस्टिनेशंस भी अब ट्रेंड में शामिल हो गए हैं।

"‘एक्सप्लोर द मैजिक ऑफ उदयपुर’ अभियान के तहत, पिचोला झील, सिटी पैलेस और सहेलियों की बाड़ी की विशेषताओं पर प्रकाश डाला जा रहा है। ‘मानसून गेटवेज नियर उदयपुर’ में फतहसागर झील, सज्जनगढ़ किला और बाहुबली हिल्स जैसे दर्शनीय स्थलों की जानकारी दी जा रही है। ‘मस्ट ट्राय डिलीशियस इन उदयपुर ड्यूरिंग मानसून’ के अंतर्गत, पापड़ की सब्जी, दिलजानी और तारफीनी जैसे स्थानीय व्यंजनों के स्वाद का उल्लेख किया जा रहा है।"