Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री कमला बेनीवाल का निधन, 97 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस,कई अहम पदों को संभाल चुकी थी

राजस्थान के राजनीतिक गलियारे में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब पूर्व उपमुख्यमंत्री कमला बेनीवाल के निधन की खबर सामने आई। उन्होंने 97 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कमला बेनीवाल काफी समय से बीमार चल रहीं थीं।

राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री कमला बेनीवाल का निधन, 97 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस,कई अहम पदों को संभाल चुकी थी

राजस्थान के राजनीतिक गलियारे में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब पूर्व उपमुख्यमंत्री कमला बेनीवाल के निधन की खबर सामने आई।उन्होंने 97 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कमला बेनीवाल काफी समय से बीमार चल रहीं थीं। उनका इलाज जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में हो रहा था। कमला बेनीवाल एक चर्चित नेता थी। वह गुजरात की राज्यपाल और 7 बार विधायक रह चुकी है। गुजरात में राज्यपाल रहते हुए उनकी उस वक्त मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी से कई मामलों में अनबन हुई थी जिसकी काफी चर्चा भी हुई थी। कमला बेनीवाल गहलोत सरकार  में भी मंत्री पद संभाल चुकी थीं।

गुजरात,त्रिपुरा और मिजोरम की राज्यपाल रहीं

कमला बेनीवाल का जन्म 12 जनवरी 1927 में राजस्‍थान के झुंझुनू जिले के गोरिर गांव के एक जाट परिवार में हुआ था। वह कांग्रेस की वरिष्ठ राजनेता थीं। वह गुजरात समेत त्रिपुरा, मिजोरम की राज्यपाल रह चुकी हैं। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में वह कई अहम पदों को संभाल चुकी थीं।

अर्थशास्त्र,राजनीतिक शास्त्र और इतिहास से ली थी डिग्री

कमला बेनीवाल की स्कूली शिक्षा झुंझनूं में ही हुई थी। उन्होंने अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने इतिहास विषय से MA की पढ़ाई कर रखी थी। कमला बेनीवाल तैराकी, घुड़सवारी और आर्ट प्रेमी थीं। उन्होंने 11 साल की उम्र में ही भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था। वह दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा ताम्रपत्र से सम्मानित की गई थीं।

1954 में चुनाव जीता और मंत्री बनीं कमला

कमला बेनीवाल साल 1954 में 27 वर्ष की उम्र में विधानसभा चुनाव जीतकर राजस्‍थान सरकार में पहली महिला मंत्री बनीं। पूर्व में अशोक गहलोत की सरकार में कमला बेनीवाल गृह, शिक्षा और कृषि मंत्रालय सहित कई विभागों की मंत्री रहीं। वह राज्‍य की उपमुख्‍यमंत्री भी रह चुकी थीं।

2009 में गुजरात की राज्यपाल नियुक्त हुईं

कमला बेनीवाल 27 नवम्बर 2009 को गुजरात की राज्‍यपाल नियुक्‍त हुईं थी। इससे पहले केंद्र सरकार ने उन्‍हें त्रिपुरा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया था। जब वह गुजरात की राज्‍यपाल बनी उस समय गुजरात में नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे। उनसे कई मसलों पर उनकी अनबन की खबरे खूब चर्चित रही थीं। जिसमें लोकायुक्त की नियुक्ति का मसला काफी चर्चाओं में रहा था।