Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बारां दौरा, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा

बारां। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत बारां पहुंचे. जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया के समर्थन में जनसभा की. जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला.

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बारां दौरा, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत बारां पहुंचे. जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया के समर्थन में जनसभा की. जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला.

शनिवार को राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिह डोटासरा बारां पहुंचे. जहां दोनों नेताओं का स्वागत कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया ने किया. 

अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की. जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. गहलोत ने कहा भाजपा विपक्ष की आवाज को दबा रही है. सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. दो मुख्यमंत्री जेल में हैं. ऐसा देश में कब तक चलेगा.' गहलोत ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि चिरंजीवी योजना आमजन के लिए संजीवनी थी. मैंने मेरे विधायकों और मंत्रियों को कह रखा था कि आप मांगते मांगते थक जाआगे मैं कोई कमी नही आने दूंगा.'

रिपोर्ट- सुमरन मेहता