Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

मौत से प्यारा हुआ सोना, चोरी के डर से सोने की चेन निगल गई महिला, बिना ऑपरेशन के डॉक्टर ने कैसे निकाली चैन

जयपुर। जिन्दगी से ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं है ये बात सबने सुनी है और सब यही मानते भी हैं। लेकिन ये खबर जरा हटकर है, जहां चोरी के डर से महिला ने सोने की चैन निगल ली। महिला की उम्र 75 वर्ष है। बुजुर्ग महिला ने सोने की चेन के लिए अपनी जिंदगी जोखिम में डाल दी। बुजुर्ग होने के कारण ऑपरेशन करना बहुत मुश्किल था। फिर काफी मेहनत के बाद डॉक्टरों की टीम ने बिना ऑपरेशन के ही सोने की चैन बाहर निकाल दी। कैसे हुआ ये करिश्मा आइए बताते हैं...

महिला ने निगली सोने की चैन

चेन स्नेचिंग की बात राजस्थान में नहीं पूरे देश में देखने को मिलती है। लेकिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया। जयपुर की रहने वाली 75 साल की बुजुर्ग महिला ने चेन स्नैचर से बचने के लिए अपनी जान की भी पवाह नहीं की। उसने सोने की चेन को एक ही सांस में निगल लिया। ये बात बुजुर्ग महिला ने अपने परिवार को भी नहीं बताया। अचानक पेट में तेज दर्द उठने से ये बात सामने आई। इस चेन को पिछले दिनों जयपुर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाल लिया है। डॉक्टरों के मुताबिक, बुजुर्ग मानसिक बीमारी से पीड़ित है, जिसे यह भ्रम था कि उसके घर चोर घुस आया है। जिसके बाद उसने अपनी सोने की चेन को बचाने के लिए निगल लिया।

बिना ऑपरेशन ऐसे निकाला चेन

बुजुर्ग होने की वजह से महिला का ऑपरेशन नहीं हो सकता था। ऐसी स्थिति में एंडोस्कोपिक प्रोसीजर तकनीक के जरिए डॉक्टरों की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी लिहाजा पेट से चेन बाहर निकाली गई। बुजुर्ग महिला की हालत अभी ठीक – ठाक बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, इस तकनीक से भी चेन को निकालना आसान नहीं था क्योंकि चेन लंबी थी और उसको निकालने के दौरान पेट में घाव होने का खतरा था। फिलहाल महिला ठीक है और घाव धीरे-धीरे भर रहे हैं।