Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, भाजपा युवा मोर्चा ने की विशेष तैयारियां

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में अभियान के तहत तिरंगा वितरण किया।

Jaipur News: हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, भाजपा युवा मोर्चा ने की विशेष तैयारियां

भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा और तिरंगा बाईक रैली का आयोजन करेगा।

इसे भी पढ़िये - Jaipur News: गुलाबी नगरी की गलियों में बहन संग सैर सपाटा करती नजर आईं भूमि पेडनेकर

तिरंगा वितरण किया गया
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में अभियान के तहत तिरंगा वितरण किया। इस दौरान चेची ने कहा कि भाजयुमो प्रत्येक विधानसभा स्तर पर तिरंगा रैलियों का आयोजन करेगा और शहीदों के स्मारकों के साथ महापुरूषों की प्रतिमाओं को अभियान चलाकर स्वच्छ करेगा।  

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने दी जानकारी
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण में ’हर घर तिरंगा अभियान’ से जुड़ने का आह्वान किया था। इसके बाद पिछले कुछ वर्षों से देशभर में ’हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत घर में तिरंगा फहराकर देश का प्रत्येक नागरिक गर्व का अनुभव कर रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ सेल्फी भी शेयर की जाती है।

उन्होंने कहा कि आज हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है। 15 अगस्त आते-आते घर में, दफ्तर में, कार में, तिरंगा लगाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट दिखने लगते है। तिरंगे को लेकर ये उल्लास ये उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ता है। 

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने बताया कि 11 से 14 अगस्त, 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर एक बड़ी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर एक संयोजक लगाया जा चुका है। तिरंगा यात्राओं का प्रतीकात्मक स्थल से प्रारंभ और समापन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा के मार्गों की साज-सज्जा, स्वच्छता और मार्ग में आने वाले घरों-दुकानों की छतों पर एक दिन पूर्व ही तिरंगा फहरा दिया जाएगा और तिरंगा यात्रा के दौरान मोबाइल, डीजे जिसमें राष्ट्र भक्ति गीतों के साथ महापुरूषों की झाकियों के रथों का समावेश किया जाएगा। इस साथ ही 12 से 14 अगस्त, 2024 महापुरूषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता के कार्यक्रम किए जाएगें।