Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

चित्रांगदा सिंह को रैगिंग से मिला कॉन्फिडेंस, बन गईं हीरोइन

चित्रांगदा सिंह ने एक्टिंग की दुनिया में रैगिंग के बाद कदम रखा। चित्रांगदा सिंह को पहला ब्रेक गुलजार ने दिया। बाद में म्यूजिक वीडियो 'कोई लौटा दे वो प्यारे प्यारे दिन' में नजर आईं। जिसके बाबा एक्ट्रेस ने 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'देसी ब्वॉयज', 'इनकार' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों में भी अच्छे किरदार निभाए।

चित्रांगदा सिंह को रैगिंग से मिला कॉन्फिडेंस, बन गईं हीरोइन
Chitrangada Singh

चित्रांगदा सिंह किसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं। आज वो फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। फिल्मों के साथ ही उन्होंने प्रोडक्शन में भी काम किया। साथ ही शो की जज भी बनी। लेकिन शायद कम ही लोग जानते होंगे कि चित्रांगदा सिंह ने एक्टिंग करने के बारे में कभी सोचा भी नहीं था। कॉलेज में हुई रैगिंग के बाद उन्होंने मॉडलिंग और फिर एक्टिंग के बारे में सोचा और आज अपना ये मुकाम बनाया।

चित्रांगदा सिंह का शुरुआती जीवन

30 अगस्त 1976 को राजस्थान के जोधपुर में चित्रांगदा सिंह का जन्म हुआ था। चित्रांगदा सिंह के पिता कर्नल निरंजन सिंह का ट्रांसफर होता रहता था, इसलिए उनकी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी हुई। वो कॉलेज की पढ़ाई के लिए दिल्ली गई। उन्होंने अपने शुरुआती जीवन में एक्टिंग के बारे में सोचा भी नहीं था।

एक्टिंग की दुनिया में ऐसे रखा कदम

चित्रांगदा सिंह ने एक्टिंग की दुनिया में कदम कैसे रखा, उन्होंने खुद ही बताया था। दरअसल, वो दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से गृह विज्ञान में ग्रैजुएशन कर रही थीं। उस समय फर्स्ट ईयर में उनकी रैगिंग हुई, उस दौरान चित्रांगदा को सलवार कमीज पलटकर पहनने के लिए कहा गया था। इसी के साथ ही बालों में तेल लगाकर बाल्टी में किताबें रख कर रैम्प वॉक भी कराई गई थी। चित्रांगदा का कहना था कि वो उनके लिए पहला मॉडलिंग ऑडिशन था। इसके बाद वो कॉलेज की फैशन टीम में शामिल हो गई।

चित्रांगदा का करियर

चित्रांगदा सिंह को पहला ब्रेक गुलजार ने दिया। वो अपने करियर की शुरुआत में सबसे पहले वीडियो एलबम 'सनसेट पॉइंट' में दिखाई दी। इसके बाद म्यूजिक वीडियो 'कोई लौटा दे वो प्यारे प्यारे दिन' में नजर आईं। इसी वीडियो एलबम के दौरान चित्रांगदा सिंह पर फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की नजर पड़ी। जिसके बाबा एक्ट्रेस ने 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' फिल्म में शानदार काम किया। फिर 'देसी ब्वॉयज', 'इनकार' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों में भी अच्छे किरदार निभाए।

चर्चा की वजह बनी निजी जिंदगी

चित्रांगदा एक्टिंग ने एक्टिंग के साथ ही साथ प्रोडक्शन और जजिंग में हाथ आजमाया। वो टीवी शो 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स' के चौथे सीजन में जज की कुर्सी पर थी। इसी के साथ ही ओटीटी पर भी अन्य बड़ी हीरोइन की तरह काम किया। अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'मॉडर्न लव मुंबई' में उनके काम को काफी सराहना मिली। वो प्रोडक्शन की दुनिया में भी हाथ आजमा चुकी हैं। इन सब के साथ चित्रांगदा सिंह निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं हैं। उन्होंने साल 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी। दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा  चल नहीं सका और साल 2014 में दोनो का तलाक भी हो गया।