Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

सुमित व्यास बनना चाहते थे पायलट और बन गए एक्टर

सुमित व्यास आज बड़े एक्टर हैं। लेकिन इंडस्ट्री में उन्होंने असिस्टेंट एडिटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। दूरदर्शन शो 'वो हुए न हमारे' में, एक छोटा सा रोल मिला। इसके बाद एक्टर ने टीवी शो 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' कार्तिक नाम एक किरदार की भूमिका निभाई। सुमित व्यास ने टीवी से शुरुआत की। लेकिन वो बॉलीवुड और ओटीटी की कई बड़ी फिल्मों में दिखाई दिए। 

सुमित व्यास बनना चाहते थे पायलट और बन गए एक्टर
Sumeet Vyas

वो कहते हैं ना…होई है, वही जो राम रचि राखा। करीना कपूर से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दिकी तक कई बड़े एक्टर्स के साथ काम करने वाले सुमित व्यास के बारे में ऐसा कहा जा सकता है। सुमित पायलट बनने का ख्वाब देखा था। लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर वो एक्टिंग के फील्ड में उतर आए। कैसे चुना सुमित ने एक्टिंग का रास्ता आइए जानते हैं।

पढ़ाई छोड़ चुनी एक्टिंग की राह

27 जुलाई 1983 को जोधपुर, राजस्थान में सुमित व्यास का जन्म हुआ। सुमित व्यास के पिता बी.एम. व्यास और सुधा व्यास हैं। सुमित व्यास अपने स्कूल के दिनों में पायलट या कंप्यूटर इंजीनियर बनने की इच्छा रखते थे। लेकिन पढ़ाई के दौरान उन्हें अहसास हुआ कि वो एक्टिंगए हुनर रखते हैं। सुमित को एक्टिंग के साथ ही साथ राइटिंग का भी काफी शौक था। जिसके लिए वो वह मुंबई चले गए। उन्होंने वहां आर.डी. नेशनल कॉलेज, मुंबई से पढ़ाई की है।

असिस्टेंट एडिटर के तौर पर रखा कदम

सुमित व्यास आज तो बड़े- बड़े एक्टर्स के साथ काम करते हैं। लेकिन एक समय पर जब वो इंडस्ट्री में कदम रख रहे थे, तब उन्होंने मुंबई में एक असिस्टेंट एडिटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। सुमित को सबसे पहले दूरदर्शन के शो वो हुए न हमारे में, एक छोटा सा रोल मिला। जहां से उनके करियर की शुरुआत हुई। इसके साथ एक्टर ने टीवी शो रहना है तेरी पलकों की छांव में कार्तिक नाम एक किरदार की भूमिका निभाई। इस दौरान भी सुमित व्यास थिएटर के रोल्स में काफी एक्टिव थे।

बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में किया काम

सुमित व्यास ने भले ही टीवी से अपने करियर की शुरुआत की हो। लेकिन वो बॉलीवुड और ओटीटी की कई बड़ी फिल्मों में दिखाई दिए। साल 2009 में उन्होंने जश्न ने बॉलीवुड में एंट्री की। इसके साथ वो श्रीदेवी स्टारर फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में दिखाई दिए। इसी के साथ साथ कई बड़ी फिल्म जैसे कि मिसेज अंडरकवर, अफवाह, छत्रीवाली, वीरे दी वेडिंग, मेड इन चाइना, आरक्षण और ऑल इस वेल के साथ कई फिल्मों में दिखाई दिए।

सुमित ने कश्मीर में की दूसरी शादी

सुमित व्यास ने अपनी गर्लफ्रेंड एकता के साथ कश्मीर में साल 2018 में शादी की। उन्होंने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। वैसे आपको बता दें, सुमित की ये दूसरी शादी थी। उन्होंने शिवानी ने साल 2010 में शादी की थी। 7 साल बाद 2017 में दोनो अलग हो गए थे।