Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

सात अजूबों की कहानी बताता कोटा का सेवन वंडर पार्क

कोटा के सेवन वंडर पार्क में परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। ये पार्क कोटा के सात अजूबो के नाम से प्रसिद्ध है। सेवन वंडर्स पार्क दुनिया के सात अजूबे ताजमहल, द ग्रेट पिरामिड, क्राइस्ट रिडीमर, एफिल टॉवर, लीनिंग टावर ऑफ पीसा, स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी, कोलोसियम हैं।

सात अजूबों की कहानी बताता कोटा का सेवन वंडर पार्क
Seven Wonder's Park, Kota

कोटा मतलब वो शहर जहां बच्चे अपने सपनों को साकार करने के लिए, सबसे कठिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते है। ऐसे में अगर शहर में कुछ ऐसे आकर्षक हो, जहां जाकर मनोरंजन भी हो और साथ ही कुछ ज्ञान भी बढ़ जाए। तो ऐसी जगह स्टूडेंट्स को काफी पसंद आएगी। तो कोटा का सेवन वंडर पार्क इसी की मिशाल है। वहां दुनिया के सातों अजूबों ताज महल, द ग्रेट पिरामिड, एफिल टॉवर, क्राइस्ट द रिडीमर ऑफ ब्राजील, लीनिंग टावर ऑफ पीसा, कोलोसियम और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की प्रतिलिपि तैयार की गई है। वो न सिर्फ वहां के लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र है बल्कि हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है।

कोटा का सेवन वंडर पार्क

कोटा में स्थित सेवन वंडर पार्क के स्मारक किशोर सागर झील के किनारे पर स्थित हैं, जिससे इसकी सुंदरता कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। सेवन वंडर्स पार्क कोटा में परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। ये पार्क कोटा के सात अजूबो के नाम से प्रसिद्ध है। सेवन वंडर्स पार्क दुनिया के सात अजूबो को अपने अन्दर समेटे हुए है। ये सात अजूबे ताजमहल, द ग्रेट पिरामिड, क्राइस्ट रिडीमर, एफिल टॉवर, लीनिंग टावर ऑफ पीसा, स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी, कोलोसियम हैं।

सेवन वंडर पार्क का समय

कोटा के इस पार्क में पालतू जानवरों को ले जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि सेवन वंडर्स पार्क में आप खाने के सामान, पेय और अन्य सभी आवश्यक समान ले जा सकते हैं और एक सुंदर पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। वहीं अगर यहां की टिकट और समय के बारे में बात करें, तो सेवन वंडर्स पार्क पर्यटकों के घूमने के लिए प्रतिदिन दोपहर 2.00 बजे से शाम 8.30 बजे तक खुला रहता है। अगर आप कोटा घूमने गए हैं तो  रोमंचक यात्रा के लिए 1-2 घंटे का समय अवश्य निकाले।

इसी के साथ अगर वहां की टिकट के बारे में बात करें, तो भारतीय पर्यटकों के घूमने के लिए 20 रूपये प्रति व्यक्ति टिकट है। तो वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए 40 रूपये प्रति व्यक्ति एंट्री फीस है। सेवन वंडर्स पार्क में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का समय होता है।

सेवन वंडर पार्क के आसपास में घूमने लायक जगह

 कोटा में आप और भी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। यहां पर इस पार्क के आस पास भी कई घूमने वाली जगह है। जोकि ऐतिहासिक और मॉडर्न दोनो हैं। यहां आप अभेद महल, मुकन्दरा हिल्स नेशनल पार्क

कोटा गढ़ सिटी पैलेस और म्यूजियम, किशोर सागर और जगमंदिर पैलेस, चंबल गार्डन, गरडिया महादेव मंदिर, साड़ियों का बाज़ार कैथून कोटा, गोदावरी धाम, डाढ़ माता का  मंदिर, गैपरनाथ जल प्रपात कोटा, राव माधोसिंह संग्रहालय कोटा, खड़े गणेश जी का मंदिर, मथुराधीश मंदिर, शिवपुरी धाम कोटा, कोटा बैराज, बृजविलास पैलेस सरकारी संग्रहालय, कंसुआ शिव मंदिर कोटा और रानी जी की बावड़ी घूमने जा सकते हैं।