Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Pali News: अवैध संबंधों में की पत्नी की हत्या, पहले गला घोंटा फिर मारी तीन गोलियां, पाली में शव फेंक कर हुए फरार

राजस्थान के पाली में बिलाड़ा हाइवे के पास मिली महिला की लाश की शिनाख्त हो गई है और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

Pali News: अवैध संबंधों में की पत्नी की हत्या, पहले गला घोंटा फिर मारी तीन गोलियां, पाली में शव फेंक कर हुए फरार

सोजत सिटी के बिलाड़ा हाइवे पर विवाहिता की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 35 साल की विवाहिता का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। पुलिस की जांच में पता चला है कि इस प्रकरण में तीन लोगों का हाथ था, जिसमें से दो आरोपियों को सोजत थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश अभी की जा रही है।

महिला के पति ने ही की थी हत्या

विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर उसका शव सोजत-बिलाड़ा रोड पर फेंककर भागने के ब्लाइंड मर्डर केस में पाली पुलिस के हाथ ठोस सबूत लग गये हैं। जांच में पता चला है कि महिला वर्षा उत्तराखंड की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया की वर्षा का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने पति विशाल ने ही किया है। विशाल ने ही उसे गोली मारी थी, जबकि दूसरे आरोपी पति के दोस्त मोहित ने वर्षा का गला दबाया था।

अवैध संबंधों के कारण किया गया कत्ल

पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है की विशाल के मोहित की बहन के साथ अनैतिक संबंध थे और मृतका वर्षा इसका विरोध करती थी। इसको लेकर कुछ दिन पहले वर्षा ने अपने पति का घर छोड़ दिया था और वह अपने मायके में रह रही थी, लेकिन विशाल के मनाने पर वह वापस अपने ससुराल रहने लगी। विशाल अपनी पत्नी वर्षा को घुमाने के बहाने राजस्थान लाया था। इनके साथ दो और शख्स थे।

नफरत ऐसी कि गला घोंटने के बाद मारी तीन गोलियां  

इन दो लोगों में से एक मोहित नाम का व्यक्ति है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और तीसरा आरोपी पेशे से वकील बताया जा रहा है। जांच में ये बात सामने आई है की तीसरे आरोपी वकील ने ही सारी प्लानिंग की थी। वह अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है जिसे सोजत सिटी पुलिस फिलहाल ढूंढ रही है। जांच में ये बात भी सामने आई है की आरोपी विशाल को वर्षा से इतनी नफरत थी की उसने मोहित के उसका गला घोंटकर मारने के बाद भी उसे तीन गोलियां मारी थीं। आरोपी वर्षा की हत्या कर उसे वहीं छोड़कर भाग गए थे।