Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Rajasthan: बैंक के सुरक्षाकर्मी को खुद की बंदूक से लगी गोली, हालत गंभीर...

Rajasthan: जिले के नागरिक बैंक के सुरक्षा कर्मी को खुद की बंदूक से गोली लग गई घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे बैंक के स्टाफ और आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

Accidental Firing In Baran:जिले के नागरिक बैंक के सुरक्षा कर्मी को खुद की बंदूक से गोली लग गई घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे बैंक के स्टाफ और आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल होने के कारण यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया गया है. सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है मामले में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

 खुद की बंदूक से चली थी गोली : 

कोतवाली थाना अधिकारी ने बताया कि अस्पताल रोड स्थित नागरिक बैंक के सुरक्षाकर्मी भंवर सिंह राजपूत अन्य बैंक कर्मी के साथ बैंक के रुपए लेकर मुख्य शाखा में जमा करने जा रहे थे। वह बैंक कर्मियों के पीछे चल रहे थे। इस दौरान  बंदूक उनके कंधे पर थी वह उसे कुछ व्यवस्थित कर रहे थे, तभी अचानक से ट्रिगर दब गया। गोली चलते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई

गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया:

गोली उनके जबड़े से होती हुई ऊपर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया इसके बाद वहां मौजूद लोगों और बैंक कर्मियों ने उन्हें बारां जिला अस्पताल पहुंचाया हालत गंभीर होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कोटा के लिए रेफर किया गया है।

रिपोर्ट- सुधीर पाल