Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Dausa News: अश्लील वीडियो का डर दिखाकर विवाहित संग सालभर से कर रहा था दुष्कर्म, पति को मिली खबर तो मामला पहुंचा पुलिस तक

Dausa News: पुलिस ने बताया कि विवाहिता ने आरोप लगाया कि आरोपी महेंद्र मीणा ने 1 साल पहले उसकी अश्लील फोटो में वीडियो बना लिए और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 3 माह पहले आरोपी ने विवाहिता को दौसा में बुलाकर दुष्कर्म किया।

Dausa News: अश्लील वीडियो का डर दिखाकर विवाहित संग सालभर से कर रहा था दुष्कर्म, पति को मिली खबर तो मामला पहुंचा पुलिस तक
Dausa News

Dausa News: राजस्थान के दौसा के कोलवा पुलिस थाने से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर एक विवाहिता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मामले में पीड़िता ने बताया कि आरोपी द्वारा 1 साल पहले अश्लील वीडियो व फोटो बनाए गए थे। इसके बाद से आरोपी लगातार पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

वीडियो का डर दिखा किया दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि विवाहिता ने आरोप लगाया कि आरोपी महेंद्र मीणा ने 1 साल पहले उसकी अश्लील फोटो में वीडियो बना लिए और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 3 माह पहले आरोपी ने विवाहिता को दौसा में बुलाकर दुष्कर्म किया।

मारपीट पर वीडियो वायरल के बाद पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

इसके बाद आरोपी ने वीडियो जगमोहन को दे दिया। जगमोहन भी विवाहिता पर दुष्कर्म करने का दबाव बनाने लग गया। इस बात की जानकारी पीड़िता ने अपने पति को दी। जिस पर पति ने आरोपियों को टोका, तो 8 अगस्त को आरोपी पीड़िता के मकान में घुस गए और मारपीट कर डाली। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।

रिपोर्ट- सुधीर पाल