Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

राजस्थान के दौसा में निपटारा कराने पहुंची पुलिस ने महिलाओं के साथ की बदसलूकी, देखें वीडियो

Dausa Police Misbehavior with Women: राजस्थान के दौसा जिले के रेटा गांव का में एक जमीन विवाद में दो पक्ष कई दिनों से उलझ रहे थे। वहां पहुंची पुलिस ने महिलाओं के बाद बुरा बर्ताव किया, जिसका वीडियो एक युवक ने बनाया। पुलिस इस पर भी नहीं रुकी। छत से रिकॉर्डिंग कर रहे युवक ने महिलाओं के साथ बत्तमीजी के साथ पुलिस ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए, ये कहा है।

Dausa Police Misbehavior with Women: ये वीडियो जो आप देख रहे हैं, वो किसी फिल्म की शूटिंग नहीं है। बल्कि राजस्थान के दौसा जिले के रेटा गांव का है। जहां पर एक जमीन विवाद में दो पक्ष कई दिनों से उलझ रहे थे। वहां पहुंची पुलिस ने महिलाओं के बाद बुरा बर्ताव किया, जिसका वीडियो युवक ने बनाया। पुलिस इस पर भी नहीं रुकी, महिलाओं को पकड़ने के लिए महिला पुलिस मौजूद नहीं थी। छत से रिकॉर्डिंग कर रहे युवक ने महिलाओं के साथ बत्तमीजी के साथ पुलिस ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए, ये कहा है। महिलाओं को पकड़ने या निपटने के लिए महिला पुलिस मौजूद नहीं थी। इस घटना का पूरा मामला क्या है, ये अभी पूरी तरह बाहडर नहीं आया है। 

युवक के ये सब कहने के दौरान पुलिस ने नीचे से पत्थर उठाकर छत की तरफ फेंके और युवक से नीचे आने को कहा। जिसपर युवक ने जवाब दिया कि वो लोग कल टंकी पर चढ़ेंगे ( मुमकिन है टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन)। इसी के साथ ही बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम में 3-4 पुलिसवाले घायल भी हुए हैं और बाकी छत पर चढ़े पक्ष के आरोप विडियो में खुद शख्स बता रहा है। अब पुलिस की टीम में गए मेल वर्दी वालों का वहां मौजूद महिलाओं से कैसा बर्ताव था, उस पर बहस सोशल मीडिया पर की जा रही है।