Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

राजस्थान: पुलिस को मिली ऐसी ‘कुंवारी’ दुल्हन जिसके 3 बच्चे और 7 पति, कहानी सुन हैरान रह गये पुलिस वाले

राजस्थान के चुरू में पुलिस ने एक ऐसी ‘कुंवारी’ दुल्हन पुलिस की गिरफ्त में आई है कि उसके कारनामे सुनकर हर किसी के होश उड़ गये। पकड़ी गई कुंवारी दुल्हन ने 6 युवकों से शादी करके उन्हें चूना लगा दिया।

राजस्थान: पुलिस को मिली ऐसी ‘कुंवारी’ दुल्हन जिसके 3 बच्चे और 7 पति, कहानी सुन हैरान रह गये पुलिस वाले

जानकारी के अनुसार महिला की कुछ साल पहले एक शख्स से शादी हुई थी। उसे तीन बच्चे भी हुए। लेकिन बाद में उसने पति को तलाक दे दिया। इसके बाद महिला लुटेरी दुल्हन बन गई। वह खुद को कुंवारी बताकर युवकों को झांसे में लेती, उनसे शादी करती, 10 से 15 दिन उनके साथ रहती। फिर रातोरात ससुराल से पैसे और गहने लेकर फरार हो जाती।

7 शादियां कर चुकी है लुटेरी दुल्हन

महिला अब तक कुल 7 शादियां कर चुकी है। जैसे ही वह आठवीं शादी करने जा रही थी, पुलिस के हत्थे चढ़ गई। थाने में उसने पुलिस को पूरी कहानी सुनानी शुरू की तो महिला की कहानी सुनकर पुलिस वालों ने भी माथा पकड़ लिया। उसने बताया कि वह रतनगढ़ की रहने वाली है। पहले पति से तलाक के बाद उसने 6 युवकों से बारी-बारी शादी की। फिर उन्हें लूटकर फरार हो गई। उसका अपना एक गैंग भी है। वह गैंग के साथ मिलकर कई ट्रक ड्राइवरों को भी लूट चुकी है।

रतनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया

इस लुटेरी दुल्हन को बीते दिनों रतनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रतनगढ़ के गांव ठठावता निवासी भादरसिंह ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ रतनगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया था। उसने बताया कि 8 अप्रैल 2024 को बीकानेर के लूणकरणसर की रहने वाली 32 साल की वीरपाल के साथ उसकी शादी हुई थी। जिसकी एवज में प्रेम सिंह व अन्य लोगों के साथ मिलकर उसने ढाई लाख रुपए भी लिए थे। लेकिन शादी के 20 दिन बाद दुल्हन वीरपाल अपने साथियों के साथ भाग गई।

पुलिस रिमांड पर कबूला जुर्म

जाते समय वीरपाल अपने साथ लाखों रुपए के जेवर और कैश भी लेकर चली गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन वीरपाल और उसके साथी प्रेमसिंह राजपूत निवासी राजपुरा कालू को गिरफ्तार किया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को फिर पुलिस रिमांड पर भेजा गया। अभी भी दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। इसी दौरान लुटेरी दुल्हन ने सभी बातें पुलिस को बताईं।

ट्रक चालकों को भी लूट चुकी है लुटेरी दुल्हन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीरपाल तीन बच्चों की मां है। उसने पति और बच्चों को छोड़कर अपराध की दुनिया में कदम रखा। लुटेरी दुल्हन वीरपाल ने अब तक ऐलनाबाद, नागौर, लूणकरण, रावतसर, नेछवा और ठठावता में शादी कर ससुराल पक्ष के लोगों को लाखों रुपए की चपत लगा चुकी है। वह आठवीं शादी भी करने जा रही थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। इसके अलावा वो ट्रक चालकों को भी लूट चुकी है। लुटेरी दुल्हन के बाकी साथियों की तलाश जारी है।