Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

साक्षी तंवर का राजस्थान से मुंबई तक का सफर...साक्षी तंवर ने बढ़ाई राजस्थान की शान...

बॉलीवुड में कई ऐसे चेहरे हैं जो राजस्थान से वास्ता रखते हैं। इन्होने सफलता हासिल करके राजस्थान की शान भी बढ़ाई है। राजस्थान ने बॉलीवुड को कई ऐसे कलाकार दिए हैं, जिन्होंने दुनिया में भारत का नाम रौशन किया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री भावुक और प्रतिभाशाली अभिनेताओं को मंच देती है। जो अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं। बॉलीवुड में की ऐसी कई हस्तियां हैं, जो राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं। इन सभी कलाकारों ने अपनी कला के दम पर राजस्थान की शान बढ़ाई है। राजस्थान के ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी कला से लोगों के दिल में जगह बनाई है।

साक्षी तंवर का राजस्थान से मुंबई तक का सफर

साक्षी तंवर का जन्म 12 जनवरी 1973 को राजस्थान के अलवर में हुआ था। वह भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन में एक एंकर के रूप में की थी। तंवर ने 1998 में फिल्म गीत-आधारित कार्यक्रम अलबेला सुर मेला की एंकरिंग की थी। तंवर ने 2000 से 2008 तक बालाजी टेलीफिल्म्स सीरीयल, कहानी घर घर सीरियल में पार्वती अग्रवाल की मुख्य भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह विभिन्न धारावाहिकों में दिखाई दी थीं। उन्होंने एक बार फिर बालाजी टेलीफिल्म्स सीरीयल, बड़े अच्छे लगते हैं में महिला प्रधान, प्रिया राम कपूर की भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही साल 2016 में साक्षी आमिर खान की फिल्म दंगल में देखी गई थी।

साक्षी तंवर भारतीय टेलीविज़न का वह नाम है। जिससे सारा देश बहुत अच्छे से वाकिफ़ है। बालाजी टेलीफ़िल्म्स के बैनर तले बनने वाले कई टीवी सीरियल में अपनी दमदार अभिनय के साथ इन्होंने हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। ‘कहानी घर घर की’ नाम की एक सीरियल में इन्होंने मुख्य स्त्री ‘पार्वती’ की भूमिका निभाई थी। जिसे आज भी याद किया जाता है। यह सीरियल काफ़ी प्रसिद्ध हुआ था और देश के लगभग सभी तबकों में ये सीरियल देखा गया और पार्वती लगभग हर घर का ही हिस्सा बन गयी।

साक्षी तंवर की पर्सनल लाइफ

साक्षी अपने निजी जीवन में बहुत ही नर्म स्वाभाव की स्त्री हैं। हर तरह की प्रतिभा से पूर्ण साक्षी स्वयं को स्क्रीन की दुनिया में ‘आउटसाइडर’ के रूप में देखती हैं। फिलहाल साक्षी मुंबई में अपने माता –पिता के साथ रह रहीं हैं। साक्षी अपने परिवार को बहुत अधिक महत्व देती हैं और सफलता के इतने मुकाम पार कर लेने के बाद भी साक्षी अपने सभी छोटे- बड़े फैसले अपने परिवार के साथ मिल कर लेती हैं।