Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

दूसरे चरण में मतदाताओं में दिखा थोड़ा उत्साह, बाड़मेर में सबसे अधिक 74.25% मतदान हुआ, किसे मिलेगा फायदा ?

राजस्थान में पहले और दूसरे चरण के चुनाव में सभी 25 सीटों पर मतदान हो चुका है, परिणाम 4 जून को आएंगे दूसरे चरण के तहत टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ। इन 13 निर्वाचन क्षेत्रों के 28,758 मतदान केंद्रों पर नव विवाहित, दिव्यांग, थर्ड जेंडर, आदिवासियों, वृद्धों और युवाओं सहित सभी मतदाताओं ने मतदान में उत्साहपूर्वक भागीदारीनिभाई। पहले चरण में राजस्थान में 19 अप्रैल को 12 लोकसभा पर चुनाव हुआ था।

दूसरे चरण में मतदाताओं में दिखा थोड़ा उत्साह, बाड़मेर में सबसे अधिक 74.25% मतदान हुआ, किसे मिलेगा फायदा ?

राजस्थान में पहले और दूसरे चरण के चुनाव में सभी 25 सीटों पर मतदान हो चुका है, परिणाम 4 जून को आएंगे दूसरे चरण के तहत टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ। इन 13 निर्वाचन क्षेत्रों के 28,758 मतदान केंद्रों पर नव विवाहित, दिव्यांग, थर्ड जेंडर, आदिवासियों, वृद्धों और युवाओं सहित सभी मतदाताओं ने मतदान में उत्साहपूर्वक भागीदारीनिभाई। पहले चरण में राजस्थान में 19 अप्रैल को 12 लोकसभा पर चुनाव हुआ था।

दूसरे चरण में 13 सीटों पर 64.6 प्रतिशत मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की अगर बात माने तो दूसरे चरण में13 लोकसभा क्षेत्रों में अनंतिम रूप से 64.6 % मतदान दर्ज किया गया हैइसमें पोस्टल बैलेट से हुआ मतदान जोकि 0.49 प्रतिशत मतदान भी शामिल है। पोलिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद 27 अप्रैल तक ही मतदान प्रतिशत के अंतिम आंकड़ों की जानकारी मिलेगी। उनके मुताबिकशाम 6 बजे तक भी कई स्थानों पर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी थीं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचने लगेथे। दिनभर केंद्रों पर हंसते-मुस्कराते, उत्साह से लबरेज मतदाताओं का तांता लगा रहा प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए 4 जून कोमतगणना होगी।

बाड़मेर लोकसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान

प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इन 13 निर्वाचन क्षेत्रों में अनंतिम रूप से 64.6% मतदान हुआ है वर्ष 2019 में इन क्षेत्रों में 68.42% मतदान हुआ था कोटा और बाड़मेर लोकसभा क्षेत्रों में वर्ष 2019 के मुकाबले मतदान प्रतिशत बढ़ा है कोटा में वर्ष 2019 में 70.22% था, इस बार यह आंकड़ा 71.42% हो गया है बाड़मेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में वर्ष 2019 में 73.3% मतदान हुआ था, इस वर्ष इस क्षेत्र में 74.25% मतदान हुआ है।दूसरे चरण वाले 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से वर्ष 2019 में सर्वाधिक 73.13% मतदान बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र और सबसे कम 62.31% मतदान पाली लोकसभा क्षेत्र में हुआ था अंनतिम आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष सर्वाधिक 74.25% मतदान बाड़मेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हुआ है।साथ ही, बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में ईवीएम से करीब 77% मतदान हुआ है।

वर्ष के हिसाब से मतदान प्रतिशत

दूसर चरण                    2024         2019
टोंक-सवाई माधोपुर     56.55      (63.44 )
 अजमेर                      59.22       (67.32 )
 पाली                          56.8          (62.98 )
 जोधपुर                      63.3        (68.89 )
 बाड़मेर                       73.68        (73.3 )
 जालोर                        62.28       (65.74 )
 उदयपुर                      64.01       (70.32 )
 बांसवाड़ा                    72.24       (72.9 )
 चित्तौड़गढ़                  67.83      (72.39 )
 राजसमंद                   58.01       (64.87 )
 भीलवाड़ा                   60.1        (65.64 )
 कोटा                         70.82       (70.22 )
 झालावाड़-बारां            68.72      (71.96 )

ये आकड़े प्रतिशत में हैं  

प्रथम चरण         2024             2019

गंगानगर                67.21           (74.77%)
बीकानेर                 54.57          ( 59.43%)
चूरू                      64.22           (65.90%)
झुंझुनूं                 53.63           (62.11%)
सीकर                  58.43           (65.18%)
जयपुर ग्रामीण    57.65            (65.54%) 
जयपुर                63.99             (68.48%)
अलवर                60.61             (67.17%)
भरतपुर                53.43             (59.11%)
करौली-धौलपुर     50.02              (55.18%)
दौसा                    56.39              (61.50%)
नागौर                 57.60               (62.32%)

प्रथम चरण की 12 सीटों में कुल 58.28% मतदान हुआ

होम वोटिंग में रिकॉर्ड 98.39% वोटिंग 

प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के वृद्धजन और 40% से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए आयोग की ओर से होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई थी. प्रदेश में रिकॉर्ड 98.39% मतदान हुआ है. सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 73,799 वोटर्स ने मतदान किया. इनमें 56,691 बुजुर्ग तथा 17,108 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं. 1,062 मतदाताओं की मौत होने और 1,207  मतदाताओं के अनुपस्थित होने की वजह से मतदान नहीं कर सके.  होम वोटिंग के तहत प्रथम चरण 98.30% और दूसरे चरण में 97.42% मतदान हुआ है.

2.24 लाख लोगों ने पोस्टल बैलेट का किया इस्तेमाल 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों, पुलिस अधिकारियों आदि द्वारा सभी जिलों में बने फेसिलिटेशन सेंटर्स पर अब तक 2,24,789 मत डाले गए. पोस्टल बैलेट और ईडीसी की सुविधा का चयन करने वाले कुल कार्मिकों में से 94 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है.

5.35 करोड़ मतदाता और 266 प्रत्याशी मैदान में

प्रदीप गुप्ता ने बताया की लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत प्रदेशभर में 5,35,08,010 मतदाता पंजीकृत हैं. प्रदेश के सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 266 प्रत्याशी हैं. इसमें 247 पुरुष और 19 महिलाएं हैं.