Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

रामनवमी पर राममय हुआ राजस्थान का ये शहर, भक्तों का उमड़ा जनसमूह

डूंगरपुर शहर रामनवमी के मौके पर राममय हो गया. शहर को अयोध्यानगरी की तरह सजाया गया है. शहर की सड़कों पर 3 किलोमीटर लम्बी रंगोली सजाई गई. नासिक के ढोल की धुन पर झूमे रामभक्त, ऊंट, घुड़सवार और भगवान श्रीराम की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा के रास्ते को जयश्री राम की भगवा झंडियों, तोरण से सजाया गया.

रामनवमी पर राममय हुआ राजस्थान का ये शहर, भक्तों का उमड़ा जनसमूह

डूंगरपुर शहर रामनवमी के मौके पर राममय हो गया शहर को अयोध्यानगरी की तरह सजाया गया है। शहर की सड़कों पर 3 किलोमीटर लम्बी रंगोली सजाई  गई। नासिक के ढोल की धुन पर जूमे रामभक्त , ऊंट, घुड़सवार और भगवान श्रीराम की  झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा के रास्ते को जयश्री राम की भगवा झंडियों, तोरण से सजाया गया।

रामनवमी को लेकर देश भर में जश्न का माहौल

रामनवमी को लेकर देश भर में जश्न का माहौल है। इसी को लेकर डूंगरपुर में भी भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बादल महल से प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा शहर में 3 किलोमीटर तक निकाली गई  यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। वहीं, शोभा यात्रा में राम भक्तो ने जमकर आतिशबाजी करते हुए भगवान श्री राम के भजनों पर जमकर डांस भी किया।

भगवान श्री राम के भजनो से पूरा शहर गूंज उठा। वहीं भगवा झंडा हाथ में लेकर युवाओं ने जय श्री राम के नारे  लगाए। रामभक्तो ने जगह-जगह पानी, ठंडाई व मिठाई वितरण कर शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए। वहीं पुलिस भी शोभायात्रा की व्यवस्था बनाने के लिए मुस्तैद नजर आई।

यात्रा में क्या कुछ खास

यात्रा में भगवान श्री राम जानकी मैया और लक्ष्मण की अद्भुत झांकियों ने कस्बे के लोगों का मन मोह लिया। भगवान राम की शोभा यात्रा के लिए शहर की 3 किलो मीटर लंबी रंगोली भी बनाई गई थी। जिस पर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बादल महल से शुरू होकर शास्त्री कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, गैप सागर की पाल, सोनिया चौके होते हुए कनेरा पॉल तक निकाली गई। शोभा यात्रा में नासिक से 100 सदस्यों का दल ढोल लेकर पहुंचे। शोभायात्रा के दौरान नासिक के ढोल की गूंज ने पुरे शहर भर में सूने को मिली। इसी के साथ डीजे और बैंड की धुन बजी जिस पर युवाओं ने जमकर डांस किया। शोभायात्रा में 10 से ज्यादा बग्गिया, 15 ऊंट और घुड़सवार के साथ ही भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का रास्ते में जगह जगह फूलों से स्वागत किया गया।  इसके बाद शाम को यात्रा गैप सागर की पाल पहुंची जहां पर महाआरती की गई।

रिपोर्ट: सादिक़ अली