Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

पिता चाहते थे खलील अहमद चुने मेडिकल फील्ड, लेकिन बेटे ने चुनी क्रिकेट पिच

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी खलील अहमद मौजूदा समय में वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। राजस्थान के खलील के पिता बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन खलील ने बचपन में ही तय कर लिया था कि वो क्रिकेट में करियर बनाना चाहते हैं। जिसकी वजह से बचपन में पिता उन्हें बेल्ट से पीटते थे। 

पिता चाहते थे खलील अहमद चुने मेडिकल फील्ड, लेकिन बेटे ने चुनी क्रिकेट पिच
Khaleel Ahmed

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक इमोशन है, जो हर घर में बसता है। लगभग हर गली में एक बच्चा भारतीय टीम में खेलने का सपना देखता है। लेकिन टीम इंडिया में सेलेक्ट हो पाना इतना आसान नहीं है। लेकिन आज हम आपको राजस्थान के टोंक में जन्में एक क्रिकेटर के बारे में बताएंगे। जिसमें क्रिकेट के लिए पिता की खूब मार खाई, लेकिन अपने खेल के पैशन को पूरा किया और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनें।

पिता चाहते थे बेटा डॉक्टर बनें

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू कर चुके खलील अहमद हैं। मौजूदा समय में वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। खलील अहमद का जन्म 5 दिसंबर 1997 को राजस्थान के टोंक में हुआ था। उनके पिता खलील खुर्शीद अहमद जोकि हॉस्पिटल में कंपाउंडर के तौर पर काम करते थे। वो अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन खलील ने बचपन में ही तय कर लिया था कि वो क्रिकेट में करियर बनाना चाहते हैं।

खलील अहमद बताते हैं कि बचपन के दिनों में क्रिकेट खेलने पर पिता उन्हें बेल्ट से पीटते थे। इससे उनके शरीर पर घाव पड़ जाते थे। जिन पर रात में उनकी बहनें मरहम लगाती थीं। दरअसल, उनका कहना था कि बचपन में वो पढ़ाई नहीं करते थे, घर का कोई काम भी नहीं करते थे, इसलिए उनके पिता उनकी पिटाई लगाते थे। खलील के पिता चाहते थे कि वो डॉक्टर बनें, ताकि भविष्य में किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामना न करना पड़े।

क्रिकेट में कमाया नाम, तो मिलने लगा सपोर्ट

खलील अहमद कहते हैं कि जब क्रिकेट में उनका नाम होने लगा था, तो घऱ से उन्हें काफी सपोर्ट भी मिलने लगा। खलील ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब क्रिकेट में उनका नाम होने लगा, तो पिता ने उनके खेलने को सपोर्ट किया और ये भी कहा कि अगर वो क्रिकेट में असफल रह जाते हैं, तो वो अपनी पेंशन ने उनका खर्चा उठाएंगें।

टी-20 और वनडे में किया शानदार डेब्यू

खलील अहमद को U14 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। उन्होंने चार मैचों में करीब 21 विकेट लिए। जब अखबारों में उनका नाम छपा और उन्होंने घर मे राशि दी तो सब काफी खुश हुए। खलील अहमद राजस्थान के लिए विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी प्रथम श्रेणी में खेलते हैं। भारतीय टीम में उन्होंने 18 सिंतबर 2018 में हांगकांग के खिलाफ और 4 नवंबर को 2018 को वेस्टइंडीड के खिलाफ डेब्यू किया था। खलील भारतीय टीम में 11 वनडे और 14 टी-20 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में वो साल 2016 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। उसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स फिर सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे। मौजूदा समय में वो दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं।