Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

आदिवासी नेता राजकुमार रोत के बेबाक बोल 'PM मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, BJP ने भगवान राम को बनाया अपना पेटेंट'

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। भारत रफ़्तार की चुनावी यात्रा राजस्थान की कई बड़ी सीटों के बाद बांसवाड़ा क्षेत्र में पहुंचीं। जहां पर भारत रफ़्तार के संवाददाता जितेश जेठानंदानी ने आदिवासी नेता राजकुमार रोत से धारदार इंटरव्यू किया। आपको बता दें, राजकुमार रोत साल 2018 में पहली बार विधायक बने थे। बांसवाड़ा में हाल ही में हुई पीएम मोदी की रैली की बातों को उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। साथ ही महेंद्रजीत सिंह मालवीय के पेपर लीक मामले से जुड़े होने की बात भी कही है। राजकुमार रोत ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं....

आदिवासी नेता राजकुमार रोत के बेबाक बोल 'PM मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन,  BJP ने भगवान राम को बनाया अपना पेटेंट'
आदिवासी नेता राजकुमार रोत का इंटरव्यू भारत रफ़्तार पर

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। भारत रफ़्तार की चुनावी यात्रा राजस्थान की कई बड़ी सीटों के बाद बांसवाड़ा क्षेत्र में पहुंचीं। जहां पर भारत रफ़्तार के संवाददाता जितेश जेठानंदानी ने आदिवासी नेता राजकुमार रोत से धारदार इंटरव्यू किया। आपको बता दें, राजकुमार रोत साल 2018 में पहली बार विधायक बने थे। बांसवाड़ा में हाल ही में हुई पीएम मोदी की रैली की बातों को उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। साथ ही महेंद्रजीत सिंह मालवीय के पेपर लीक मामले से जुड़े होने की बात भी कही है। राजकुमार रोत ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं....

पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन

राजकुमार रोत ने पीएम मोदी की बांसवाड़ा की जनसभा को लेकर काफी बातचीत की। उन्होंने कहा ‘चुनाव आचार संहिता में कहा जाता है कि धर्मों को लेकर बात नहीं करनी है, जाति पर बात नहीं करनी है। लेकिन जो मोदी जी ने भाषण दिया है, सब जाति-धर्म, हिंदु-मुस्लिम किया है। बिल्कुल जहर उगलने वाला भाषण दिया है’।

भगवान राम को बना लिया है BJP ने अपना पेटेंट

भगवान राम पर पूछे गए सवाल पर राजकुमार रोत ने स्पष्ट और बेबाक तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा ‘ये पूरा-पूरा आचार संहिता का उल्लंघन है। ये लोग सत्ता पाने के लिए भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। जिस तरह से माहौल बना दिया है, भाजपा ने पेटेंट कर लिया है। भगवान राम आस्था है। वो काल्पनिक हैं या वास्तविक हैं, वो मसला नहीं है। लोग मानते थे, लेकिन जिस तरह से भाजपा ने पेटेंट कर लिया है, कि जो भाजपा को वोट नहीं दे रहा है, वो राम का नही। जो इस तरह की चीजें हैं, उससे समाज में धार्मिक जहर बढ़ रहा है’।

मुस्लिम से कराएंगे हिंदु की शादी?

राजस्थान की राजनीति काफी हद तक जातिगत राजनीति नजर आती है। बातचीत के दौरान राजकुमार रोत ने संवादाता से कहा कि उनको लेकर गलत बात फैलाई जा रही है, कि उन्होंने मुस्लिम से हिंदु की शादी कराएंगे, ये बात कही है। साथ ही उन्होंने महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर आरोप लगाया है कि वो पेपर-लीक मामले में काफी जुड़े हुए हैं। राजकुमार रोत का दावा है कि लोग भाजपा को समझ चुके हैं, इसलिए इस बार यहां से भाजपा को आउट करेंगे।