Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

अगर जा रहे हैं उदयपुर तो इन 5 जगहों को जरूर करें अपनी लिस्ट में शामिल

'लेक सिटी ऑफ राजस्थान' के नाम से मशहूर उदयपुर बेहद खूबसूरत जगह है। अगर आप भी इस जगह घूमने के लिए जा रहे हैं, तो इन 5 जगहों पर जाना न भूलें। 

अगर जा रहे हैं उदयपुर तो इन 5 जगहों को जरूर करें अपनी लिस्ट में शामिल
उदयपुर की घूमने वाली जगहें

उदयपुर की खूबसूरत झीलें, ऐतिहासिक महल, संस्कृति और लोक नृत्य-परिधान लोगों को खूब आर्कषित करते हैं। तभी तो राजस्थान की राजधानी जयपुर है, लेकिन जयपुर के बाद सबसे ज्यादा टूरिस्ट उदयपुर में ही आते हैं। अगर आप भी उदयपुर घूमने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपको वहां के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट के बारे में बताते हैं। जिसे आपको भी जरुर विजिट करना करना चाहिए।

  • उदयपुर सिटी पैलेस

उदयपुर का सिटी पैलेस राजस्थान का सबसे बड़ा शाही परिसर माना जाता है, ये पिछोला झील के तट पर बना हुआ है। सिटी पैलेस हरे-भरे बगीचे पर स्थित मालूम देता है, जोकि काफी आकर्षक लगता है। कई फिल्मों की शूटिंग भी यहां की गई है। उदयपुर का सिटी पैलेस अपनी स्थापत्य प्रतिभा और समृद्ध विरासत को समेटे हुए है।

  • पिछोला झील

पिछोला झील उदयपुर के बीच में स्थित एक कृत्रिम झील है। ये शहर की सबसे पुरानी और बड़ी झीलों है। इसकी सुंदरता से मोहित होकर लाखों पर्यटक यहां आते है| पिछोला झील में सुबह के समय नाव की सवारी का आनंद लिए बिना उदयपुर यात्रा को पूरा कहना गलत होगा। अगर आपके पास शाम का समय हो, तो आप शाम को भी यहां नाव सवारी कर सकते हैं। शाम को ऐसा लगता है कि पूरी जगह सोने में डूबी हुई है।

  • एकलिंगजी मंदिर

एकलिंगजी मंदिर पूरे राजस्थान के सबसे फेमस मंदिरों में से एक है। ये उदयपुर के उत्तर में 22 किमी की दूरी पर स्थित है। एकलिंगजी मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसकी ऊंचाई लगभग 50 फीट है और इसके चार चेहरे भगवान शिव के चार रूपों को दर्शाते हैं। मंदिर की वास्तुकला पर्यटकों को आकर्षित करती है।

  • जगदीश मंदिर

जगदीश मंदिर उदयपुर सिटी पैलेस की बड़ी पोल एंट्री के पास स्थित है। मंदिर में जाने के लिए आपको कुछ सीढ़ियां ऊपर जाना होता है। इस इंडो-आर्यन जगदीश मंदिर को महाराणा जगत सिंह ने बनवाया था। भगवान विष्णु के काले पत्थर के देवता और साथ ही इसके सामने पीतल की गरुड़ की छवि मंत्रमुग्ध कर देती है। यहां पर सूर्यास्त की आरती एक अद्भुत अनुभव देता है।

  • उदयसागर झील

‘झीलों का शहर’ उदयपुर कई झीलों के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां कि उदयसागर झील जाना भी पर्यटकों के लिए शानदार अनुभव है। इस झील को महाराणा उदय सिंह ने बनवाया था। शांत परिवेश और सुंदर सूर्यास्त की वजह से लोग यहां घूमने आते हैं। इसी के साथ ही आप झील की नाव यात्रा और ऊँट पर तट का परिभ्रमण भी कर सकते हैं।